फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Scheduled Castes and the poor are being oppressed in the state: Suman

प्रदेश में अनुसूचित व गरीबों पर हो रहे अत्याचार: सुमन

Wed, 05 Nov 2025 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Scheduled Castes and the poor are being oppressed in the state: Suman
एसएसपी से फोन पर वार्ता करते हुए रामजीलाल सुमन। 
सौंख। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन मंगलवार को मगोर्रा के गांव में दुष्कर्म पीड़िता के परिजन से मिले। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म की घटना हृदय झकझोरने वाली है। आकड़ों के अनुसार प्रदेश में सबसे अधिक अत्याचार अनुसूचित जाति और निर्धन परिवारों पर हो रहे हैं।
विज्ञापन

सपा नेता ने कहा कि बदमाशों पर पुलिस का मनोवैज्ञानिक प्रभाव काम करता है। ऐसा लगता है कि पूरे प्रदेश में पुलिस का कोई मनोवैज्ञानिक प्रभाव नहीं है। नाबालिग के साथ दुष्कर्म जैसी घटना ह्दय को झकझोर देने वाली है। सपा सांसद ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का बुलडोजर जाति और धर्म को देखकर चलता है। घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि प्रदेश में अपराधों की बाढ़ आई हुई है। अब एकमात्र विकल्प है कि प्रदेश की सरकार को बर्खास्त किया जाए। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर किशोर सिंह, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, गोल्डी शर्मा, लक्ष्मण कुशवाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन





सुमन ने एसएसपी से की बात
सौंख। सांसद सुमन ने एसएसपी श्लोक कुमार से फोन पर वार्ता करके आरोपियों को गिरफ्तार कर ऐसी कार्रवाई करने को कहा कि भविष्य में कोई ऐसी घटना न हो। एसएसपी ने अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। संवाद

एसएसपी से फोन पर वार्ता करते हुए रामजीलाल सुमन। 

एसएसपी से फोन पर वार्ता करते हुए रामजीलाल सुमन। 

एसएसपी से फोन पर वार्ता करते हुए रामजीलाल सुमन। 

एसएसपी से फोन पर वार्ता करते हुए रामजीलाल सुमन। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed