फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   'Save the Playground' campaign receives support from Ladpura villagers.

Noida News: खेल मैदान बचाओ अभियान को मिला लड़पुरा ग्रामीणों का समर्थन

Thu, 10 Sep 2026 07:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
'Save the Playground' campaign receives support from Ladpura villagers.
ग्रेटर नोएडा के लढपुरा गांव में खेल मैदान बचाओ समिति के लोग ग्रामवासियों से मिले और खेल मैदान
फोटो
विज्ञापन


- अक्टूबर तक निर्माण कार्य रोकने का प्राधिकरण का दावा, बच्चों को मैदान में तैयारी की अनुमति
- ग्रामीणों ने हॉकी स्टेडियम को जीबीयू में शिफ्ट करने की मांग उठाई


संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-37 स्थित जोनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स क्षेत्रीय खेल परिसर में हॉकी स्टेडियम बनाए जाने के विरोध में चल रहे ‘खेल मैदान बचाओ’ जनजागरण अभियान को बृहस्पतिवार को जेवर विधानसभा क्षेत्र के लड़पुरा गांव के ग्रामीणों का समर्थन मिला। अभियान की शुरुआत एक दिन पहले एच्छर गांव से हुई थी।




खेल मैदान बचाओ समिति के सदस्य सतेंद्र नागर ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ सुनील के साथ हुई वार्ता में अधिकारियों ने फिलहाल अक्टूबर तक निर्माण कार्य रोकने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि युवाओं की फिजिकल तैयारी को देखते हुए मैदान खोल दिया गया है। उनकी मांग है कि अक्टूबर के बाद भी क्षेत्रीय खेल परिसर की मौजूदा स्थिति बरकरार रखने और प्रस्तावित हॉकी स्टेडियम को गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में स्थानांतरित किया जाए। समिति के सदस्य मुकेश चौधरी व दीपक भाटी का कहना है कि निर्माण से हजारों बच्चों और युवाओं की खेल एवं रोजगार संबंधी तैयारियां प्रभावित होंगी।किसान बलजीत भाटी, इंद्राज नागर, मिंटू ने कहा कि हॉकी स्टेडियम निर्माण का फैसला वापस होने तक अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed