फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sarpanch extracting 35 lakhs from panchayat's account arrested

पंचायत के खाते से 35 लाख निकालने वाली सरपंच गिरफ्तार

Thu, 04 Mar 2021 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Sarpanch extracting 35 lakhs from panchayat's account arrested
पुन्हाना। उपमंडल के गांव मलहाका की महिला सरपंच हिना बेगम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को दरकिनार कर पंचायत के बैंक खाते से करीब 35 लाख रुपये निकालने पर पुन्हाना पुलिस 23 दिसंबर, 2018 को ग्राम सचिव, महिला सरपंच सहित 10 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर ग्राम सचिव सतपाल को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि उसकी अटैक के कारण मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

पुन्हाना पुलिस ने गांव मलहाका निवासी इकरामुल हसन की शिकायत पर 23 दिसंबर, 2018 को केस नंबर 384 दर्ज किया था। इकरामुल ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि 9 अक्तूबर 2017 को पिनगवां की मोबाइल कोर्ट ने हिना सरपंच का चुनाव रद्द दिया था। हाईकोर्ट ने हिना के चुनाव पर स्टे लगा दिया था, जिसके बाद शिकायतकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के स्टे को तो जारी रखा, लेकिन पंचायत फंड से लेनदेन पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट द्वारा पंचायत फंड से लेनदेन की राशि पर रोक लगाने के बावजूद आरोपी सरपंच हिना बेगम ने ग्राम सचिव, पंचायत सदस्यों आदि से साजबाज कर तथा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पिनगवां के फर्जी हस्ताक्षर व मुहर लगाकर कई बार में बैंकों से करीब 35 लाख रुपये निकाल लिए। इसकी शिकायत और जांच के बाद पुन्हाना थाने में मामला दर्ज किया गया था। हिना काफी समय से फरार चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहती है पुलिस
मलहाका की सरपंच हिना बेगम, ग्राम सचिव सतपाल, सिंगला ट्रेडर्स, रशीदा पंच, नसीम पंच, पवन कुमार पंच, सुनीता पंच, सुनील पंच, बबीता पंच, आरिफ और शेर मोहम्मद के खिलाफ इकरामुल हसन की शिकायत पर धोखाधड़ी आदि धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी हिना बेगम काफी समय से फरार थी। बुधवार को पति ने हिना को पुलिस चौकी चांदड़ाका में पेश किया था। उसे गिरफ्तार का अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
-याद राम, पुलिस चौकी प्रभारी चांदडाका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed