फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sarika from Mandi village won bronze medal in boxing

Noida News: मांडी गांव की सारिका ने मुक्केबाजी में जीता कांस्य पदक

Fri, 07 Nov 2025 12:43 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 07 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Sarika from Mandi village won bronze medal in boxing
सारिका घनघस। स्वयं
पानीपत। मांडी गांव की बेटी सारिका घनघस ने मुक्केबाजी में जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। रोहतक में आयोजित हरियाणा ओलिंपिक में सारिका ने वीरवार को कांस्य पदक हासिल किया। इस प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न जिलों से सैकड़ों खिलाड़ी शामिल हुए जिनमें सारिका ने अपने वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि अपने नाम की।
विज्ञापन

सारिका फिलहाल सोनीपत के राई स्पोर्ट्स स्कूल में 12वीं की छात्रा है। यहां वह पढ़ाई के साथ-साथ बॉक्सिंग प्रशिक्षण भी ले रही हैं। सारिका रोजाना तय समय पर अभ्यास करती हैं और फिटनेस व तकनीक पर विशेष ध्यान देती हैं। उन्होंने अब तक जिला स्तर पर छह स्वर्ण पदक, राज्य स्तर पर पांच स्वर्ण पदक और राष्ट्रीय स्तर पर तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। इतनी कम उम्र में यह उपलब्धियां बताती हैं कि सारिका के मुक्के में केवल ताकत नहीं, बल्कि अनुशासन और आत्मविश्वास भी है। उनके पिता जयबीर हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। पिता के खेल अनुभव और अनुशासन ने सारिका को प्रेरित किया है। सारिका की मां गृहिणी हैं।
विज्ञापन

ओलंपिक में पदक जीतना सपना
सारिका की मुक्केबाजी की शुरुआत बुआना लाखू स्थित पीएस एकेडमी से हुई जहां उन्होंने कोच सुरेंद्र के मार्गदर्शन में खेल के गुर सीखे। कोच सुरेंद्र ने बताया कि सारिका शुरू से मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी रही हैं। सारिका ने बताया कि अब आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं। उनका सपना ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed