फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sanjay Bhati miss behaived from police in district court

संजय भाटी ने पेशी पर पुलिसकर्मियों से की अभद्रता, दी धमकी

Sun, 17 Nov 2019 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Bhati miss behaived from police in district court
संजय भाटी ने पेशी पर पुलिसकर्मियों से की अभद्रता, दी धमकी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित जिला अदालत परिसर में पेशी पर आए बाइक बोट फर्जीवाड़े के मुख्य आरोपी संजय भाटी ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता करते हुए धमकी भी दी। विरोध पर आरोपी ने हंगामा भी किया। आरोपी पर पेशी पर आने के दौरान निवेशकों से रंगदारी मांगने का भी आरोप है। पूरे मामले को मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मोबाइल में रिकार्ड किया और आला अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी है। सूचना पर एसएसपी वैभव कृष्ण समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाइक बोट फर्जीवाड़े का मुख्यारोपी संजय भाटी और उसके कई साथी लाखों लोगों से करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में लुकसर जेल में बंद हैं। आरोपी के खिलाफ दादरी कोतवाली समेत अन्य राज्यों के जिलों में 60 से अधिक केस दर्ज हैं। शनिवार को संजय भाटी को पेशी पर जिला अदालत लाया गया था। इसी दौरान आरोपी के कुछ साथी उसके पास पहुंच गए। आरोप है कि संजय किसी से मोबाइल लेकर बात करने लगा। जब पुलिसकर्मियों ने पुलिस अभिरक्षा में मोबाइल पर बात करने का विरोध किया तो इस पर वह भड़क गया। उसने पुलिसकर्मियों से अभद्रता और गाली गलौच की। सूत्रों का कहना है कि आरोपी ने चौकी इंचार्ज को घर से उठवाने की धमकी देते हुए कहा कि तू मेरा क्या कर लेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यूं ही नहीं बढ़ा संजय भाटी का दुस्साहस
देश के लाखों लोगों से करोड़ों की ठगी के आरोपी संजय भाटी का दुस्साहस ऐसे ही नहीं बढ़ा है। आरोपी पुलिस के कई जगह दबिश देने के बावजूद गिरफ्तार नहीं हो पाया था। आरोपी ने जिला अदालत में समर्पण किया था। इसके कई माह बाद भी फर्जीवाड़े में शामिल आरोपी के कई करीबी अब भी फरार हैं। इन आरोपियों के खातों में भी फर्जीवाड़े की रकम है। वहीं, इस रकम से जो संपत्ति खरीदी गई है, उसे भी जब्त करने की कार्रवाई नहीं की गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, संपत्ति जब्त करने और सीबीआई जांच की मांग को लेकर पीड़ित 5 माह से प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय भाटी पेशी पर आने के दौरान लोगों से रंगदारी मांग रहा था। आरोपी मोबाइल पर बात कर रहा था और पुलिसकर्मी के विरोध करने पर अभद्रता व गाली गलौच करने लगा। आरोपी के खिलाफ रंगदारी, सरकारी कार्य में बाधा आदि धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
- रणविजय सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed