फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sanitation workers' strike called off on the fourth day following assurances.

Noida News: आश्वासन पर चौथे दिन सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

Fri, 18 Sep 2026 09:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' strike called off on the fourth day following assurances.
प्राधिकरण अधिकारियों ने सेक्टर-94 में की वार्ता, शनिवार से काम पर लौटेंगे कर्मचारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण में ठेके पर काम कर रहे सफाई कर्मचारियों की चार दिन से चल रही हड़ताल शुक्रवार को अधिकारियों के साथ वार्ता के बाद समाप्त हो गई। अधिकारियों ने कर्मचारी यूनियन के नेताओं को उनकी उचित मांगों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। कर्मचारियों ने शनिवार से काम पर लौटने की घोषणा की है।
हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित रही। सेक्टरों से लेकर गांवों तक जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए जिससे निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को प्राधिकरण के सेक्टर-94 स्थित कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारी यूनियन के नेताओं के बीच वार्ता हुई।
विज्ञापन

बैठक में तय हुआ कि ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को सीधे प्राधिकरण के अधीन रखने का प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। इसके अलावा नए टेंडर में कर्मचारियों को उचित वेतन दिलाने की व्यवस्था की जाएगी। कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा की सुविधा उपलब्ध कराने पर भी सहमति बनी। प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की उचित मांगों को पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। अधिकारियों ने मांगों पर कार्रवाई के लिए 10 दिन का समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय सफाई मजदूर के प्रदेश मंत्री बबलू पारचा ने कहा कि अधिकारियों के सकारात्मक आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। कर्मचारी शनिवार से काम पर लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed