{"_id":"5fd3cf0b8ebc3e3b587cecd9","slug":"sanitation-survey-authority-blows-bugle-to-become-number-one-noida-news-noi553418387","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन बनने के लिए प्राधिकरण ने फूंका बिगूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन बनने के लिए प्राधिकरण ने फूंका बिगूल
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण : नंबर वन बनने के लिए प्राधिकरण ने फूंका बिगुल
नोएडा। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में नोएडा को देशभर में पहले पायदान में पहुंचाने के संबंध में नोएडा प्राधिकरण ने बिगुल फूंक दिया है। प्राधिकरण की ओर से साफ-सफाई को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, दूसरे अन्य तरीकों से भी लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। प्राधिकरण की ओर से प्रत्येक शनिवार और रविवार को सफाईगीरी अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा शहर के वेंडर्स के बीच प्रतियोगिता आयोजित कर जागरूक किया जा रहा है। इसका मकसद स्वच्छ वातावरण बनाना है।
अभियान के तहत रेडियो जॉकी लोगों से स्वच्छता सर्वेक्षण का फीडबैक हासिल करेंगी और सवाल भी पूछेंगी। बेहतर जवाब देने वाले 10 लोगों का चयन किया जाएगा। इन सभी को हेलीकॉप्टर से नोएडा दर्शन का मौका मिलेगा। इससे अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ेंगे। प्राधिकरण ने प्रत्येक वर्क सर्किल में एक-एक मॉडल वेंडिंग जोन बनाने का फैसला लिया है। इसके लिए काम चल रहा है। प्राधिकरण की एजेंसियां भी इस मामले में पूरा दम लगा रही हैं। घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था की गई है। इस मामले में निगरानी भी रखी जा रही है। प्राधिकरण ने प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग और गंदगी फैलाने पर भी जुर्माने का अभियान छेड़ रखा है। इन सबका मकसद शहर को साफ-सुथरा रखना है।