फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sangeeta is giving shooting a new identity through struggle

Noida News: संघर्ष, जुनून और मेहनत से शूटिंग को नई पहचान दे रहीं संगीता

Thu, 02 Jul 2026 01:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Sangeeta is giving shooting a new identity through struggle
खिलाड़ी के साथ-साथ कोच के रूप में भी नाम कर रहीं रोशन, अब तक 60 पदक जीत चुकीं
विज्ञापन

आदित्य प्रताप सिंह
नोएडा। सेक्टर-73 निवासी संगीता सिंह ने 49वीं यूपी स्टेट चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल महिला वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ ही वह ऑल इंडिया रैंकिग में 10वें स्थान पर पहुंच गई हैं। उनका मकसद अब सितंबर में भारतीय टीम में चयन के लिए होने वाले ट्रॉयल में अच्छा प्रदर्शन करके टॉप 8 में जगह बनाना है। इससे उनको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। वे 60 से अधिक पदक जीत चुकी हैं।


एनसीसी की ट्रेनिंग के दौरान पहली बार संगीता का परिचय शूटिंग से हुआ और इसके प्रति उनका लगाव बढ़ने लगा। दिल्ली में एमबीए करने के दौरान उन्होंने पार्ट-टाइम शूटिंग का अभ्यास शुरू किया। साल 2019 में उन्होंने उत्तर प्रदेश स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई। कोविड के बाद 2021 में उन्होंने दोबारा अभ्यास शुरू किया और एक बार फिर नेशनल के लिए क्वालीफाई किया। साल 2023 में लगभग छह महीने तक नोएडा स्टेडियम में सहायक कोच के रूप में अपनी सेवा देते हुए ऑल इंडिया चैंपियनशिप में चैंपियन ऑफ चैंपियंस का खिताब हासिल किया। 2024 में भोपाल में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में उन्होंने रजत व कांस्य पदक और 2025 में 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


संगीता ने अप्रैल 2024 में शूटिंग गुरु अकादमी की स्थापना की। इसमें लगभग 30 युवा खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं, जिनमें से 80 प्रतिशत लड़कियां हैं।


कोट
मुझे शूटिंग का मन था, लेकिन आत्मविश्वास नहीं था। संगीता मैम को देखकर हौसला जगा।
-स्वर्णिमा तोमर, खिलाड़ी

महिला कोच रहने पर घर वालों में विश्वास जगता है। हम भी खुल कर अभ्यास कर पाती हैं। -प्रज्ञा वर्मा, खिलाड़ी

शूटिंग में एकाग्रता बहुत जरूरी है। संगीता मैम खुद भी खिलाड़ी हैं तो हमें मोटिवेशन मिलता है। -आरना श्रीवास्तव, खिलाड़ी


पहले शूटिंग करती थी तो मम्मी को बैठना पड़ता था, अब संगीता मैम के पास छोड़कर चली जाती हैं। -रिद्धिमा सजवान, खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article