फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Samajwadi Teachers' Association honored the teachers

Noida News: समाजवादी शिक्षक सभा ने शिक्षकों को किया सम्मानित

Sat, 06 Sep 2025 02:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi Teachers' Association honored the teachers
संभल। समाजवादी शिक्षक सभा की ओर से मोहल्ला दीपा सराय में शिक्षक दिवस मनाया गया। इसमें शिक्षक हरिओम उपाध्याय, पूर्व प्रधानाचार्य नवाब हसन, सहायक अध्यापक गुलराज यादव, प्रवक्ता नसीम हुसैन और डॉ. मोहम्मद तालिब को समाजवादी शिक्षक रत्न 2025 के सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी व विशिष्ट अतिथि सुहेल इकबाल ने शिक्षकों को प्रशस्तिपत्र व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं। वह अपने छात्रों को अच्छी शिक्षा देकर देश के आदर्श नागरिक बनाते हैं। सुहेल इकबाल ने कहा कि शिक्षक का दिया हुआ ज्ञान जीवन में बहुत काम आता है और वह ज्ञान देश, समाज और परिवार को बहुत मजबूत बनाता है। समाजवादी पार्टी शिक्षकों का हमेशा बहुत सम्मान करती है।
विज्ञापन

शिक्षा सभा के जिलाध्यक्ष वाहिद हुसैन, शकील अहमद, सईद अख्तर इसराईली, ताहिर उल्लाह खां, संजीव यादव, हरिओम उपाध्याय, ताहिर हुसैन, शाहिन जहरा ने भी विचार रखे। मोहम्मद सऊद, शकील अहमद, रिजवान खां, आमिर, नाजिर, जमशेद, बदरुल इस्लाम आदि रहे। संचालन डॉ. आमिर खान ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed