फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Salesman killed

पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े सेल्समैन की गोली मारकर हत्या

Sat, 29 Jun 2019 07:49 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 29 Jun 2019 07:49 AM IST
विज्ञापन
Salesman killed
पेट्रोल पंप के सेल्समैन की हत्या - फोटो : अमर उजाला

जेवर/ जहांगीरपुर। जहांगीरपुर स्थित पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के बाद पैसे मांगाने पर नकाबपोश बदमाशों ने शुक्रवार दिनदहाड़े सेल्समैन के सिर में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल सेल्समैन संजय मीणा (32) को जेवर के कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने खुर्जा-जेवर रोड पर बदमाशों को पकड़ने और मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जेवर-खुर्जा मार्ग पर जहांगीरपुर में एचपी का श्रद्धा फिलिंग स्टेशन है। पेट्रोल पंप पर जहांगीरपुर निवासी संजय मीणा पुत्र बैनामी सिंह कई वर्षों से सेल्समैन था। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे बाइक सवार तीन बदमाश पेट्रोल पंप पर पहुंचे। तीनों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। तीनों बाइक में संजय से पेट्रोल डलवाकर बिना पैसे दिए ही जाने लगे।
विज्ञापन


संजय ने पेट्रोल के पैसे मांगे तो बदमाशों ने पहले गाली गलौज शुरू कर दी। आवाज सुन अन्य दो सेल्समैन जितेंद्र सिंह व कृष्णा भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि बाइक सवार बदमाशों में से एक ने कृष्णा को चाकू लगाकर घेर लिया वहीं दूसरे बदमाश ने संजय को पकड़कर सिर में गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वही तीसरे बदमाश ने जितेंद्र को गोली मारी लेकिन गोली उसके ऊपर से निकल गई। जिसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। पंपकर्मियों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रुप से घायल संजय को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

छह घंटे तक ग्रामीणों ने दिया धरना , बाजार बंद
वारदात से नाराज लोगों ने पहले पेट्रोल पंप का घेराव किया। दोपहर बाद 3:30 बजे ग्रामीणों ने जहांगीरपुर चौराहे पर जाम लगा दिया। जाम की स्थिति देख पुलिस ने करीब एक घंटे बाद चौराहे से पहले ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया। उधर हंगामे की स्थिति देख दुकानदारों ने बाजार बंद कर दिया। वहीं ग्रामीण रात 8: 45 तक धरने पर बैठे रहे। रात को अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। ग्रामीण वारदात के खुलासे और पीड़ित परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।

पेट्रोल पंप पर पैसे के लेन-देन में बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने एक कर्मी को गोली मार दी। अस्पताल ले जाते समय कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। - वैभव कृष्ण, एसएसपी


चार भाइयों में सबसे बड़ा था संजय
मोहल्ला कुम्हारान निवासी संजय परिवार में सबसे बड़ा था। उसकी शादी करीब दस साल पूर्व गीता से हुई थी। शादी के बाद संजय के चार बच्चे संजना, गुंजन, निशांत और लक्ष्य हैं। परिवार में संजय के छोटे भाई भूरा, कलुआ और अरविंद हैं। सभी भाई छोटी-मोटी नौकरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। चारों के नाम पर करीब 10 बीघा जमीन है। सारा परिवार साथ रहता था। संजय की पत्नी गीता के मुताबिक वह चार साल से पेट्रोल पंप पर काम कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed