फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sainthli village murder case One accused caught outside court and second surrender

सैंथली गांव मर्डर केस: ताऊ-भतीजा हत्याकांड का एक आरोपी कोर्ट के बाहर से पकड़ा, दूसरे ने किया ये काम

Thu, 30 Oct 2025 04:01 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 30 Oct 2025 04:01 PM IST
सार

सैंथली गांव में हुए ताऊ भतीजा हत्याकांड में एक बड़ी कामयाबी पुलिस को मिल गई है। पुलिस ने एक आरोपी को अलीगढ़ कोर्ट के बाहर से पकड़ा है। जबकि दूसरे ने सरेंडर कर दिया है। इस मामले में अब तक तीन मुख्य आरोपी न्यायालय में सरेंडर कर चुके हैं।

विज्ञापन
Sainthli village murder case One accused caught outside court and second surrender
बॉबी तोंगड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली के दिन हुए चर्चित सैंथली गांव में ताऊ भतीजा हत्याकांड के एक सचिन को पुलिस ने अलीगढ़ कोर्ट के गेट के बाहर से दबोच लिया। जबकि उसका साथी बॉबी तोंगड़ कोर्ट में सरेंडर करने में कामयाब हो गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी  बॉबी और सचिन अलीगढ़ जिले के पिसावा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों किसी पुराने मामले में सरेंडर करने कोर्ट पहुंचे थे। जारचा कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी कोर्ट के बाहर मौजूद हैं। जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर सचिन को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उसका साथी बॉबी कोर्ट के भीतर सरेंडर कर गया। दोनों पर अलीगढ़ से पहले से ही गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। इससे पहले इस दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रिंस भाटी ने बुलंदशहर कोर्ट में शनिवार को सरेंडर किया था। जबकि उसका साथी मनोज नागर सोमवार को गाजियाबाद कोर्ट में आत्मसमर्पण कर चुका है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि दीपावली के दिन सैंथली गांव में नाली के पानी की निकासी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग तक की नौबत आ गई थी।  इस घटना में सीआरपीएफ से रिटायर्ड दरोगा अजयपाल भाटी (55) और उनके भतीजे दीपांशु  (21) की मौके पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के बाद से ही पुलिस की चार टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थीं, लेकिन आरोपी फरार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed