{"_id":"68e18066a7970b65850b674d","slug":"sai-director-general-inquired-about-training-from-athletes-na-news-c-197-1-snp1003-143297-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: साई के महानिदेशक ने एथलीटों से ली प्रशिक्षण की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: साई के महानिदेशक ने एथलीटों से ली प्रशिक्षण की जानकारी
Sun, 05 Oct 2025 01:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
फोटो 01: सोनीपत के एनसीओई में निरीक्षण के दौरान एथलीटों से मुलाकात करते साई के महानिदेशक हरिरंज
सोनीपत। खेल मंत्रालय के सचिव (खेल) एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक हरिरंजन राव ने शनिवार को भारतीय खेल प्राधिकरण, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) का निरीक्षण किया।
महानिदेशक ने केंद्र में चल रही विभिन्न खेल विधाओं जैसे कुश्ती, कबड्डी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स के प्रशिक्षण सत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने एथलीटों से बातचीत की। उनके प्रशिक्षण अनुभवों और दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने खिलाड़ियोें को खेल के प्रति समर्पण और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। खिलाड़ियों के भोजन, आवास, चिकित्सा सुविधा, जिम और अन्य खेल अधोसंरचना का भी जायजा लिया। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. शिवम शर्मा व अन्य ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
महानिदेशक ने प्रशिक्षकों और अधिकारियों के साथ बैठक कर केंद्र के विकास संबंधी योजनाओं पर चर्चा की। विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि खिलाड़ियों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और अधिक वैज्ञानिक एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने सभी एथलीटों और स्टाफ को उनके निरंतर प्रयासों के लिए सराहा।