फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sachin Bhati and Virendra Yadav won gold medal in wrestling

Noida News: कुश्ती में सचिन भाटी और वीरेंद्र यादव ने जीता स्वर्ण पदक

Sun, 24 Mar 2024 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Sachin Bhati and Virendra Yadav won gold medal in wrestling
फोटो --
विज्ञापन

कुश्ती में सचिन भाटी और वीरेंद्र यादव ने जीते स्वर्ण पदक
- अजय, वंश ने रजत और आकाश, भावेश व देवा ने जीते कांस्य पदक
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में ग्रेनो के छह पहलवानों ने पदक जीते। सचिन भाटी और वीरेंद्र यादव ने स्वर्ण, अजय भाटी और वंश भाटी ने रजत और आकाश भाटी, भावेश भाटी व देवा भाटी ने कांस्य पदक जीता है। सचिन और वीरेंद्र का 28 से 30 मार्च तक दादरी में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

रंजीत पहलवान ने बताया कि राज्य स्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 20 मार्च से 23 मार्च तक अयोध्या नंदिनी नगर में किया गया। जिले के उभरते हुए पहलवानों ने इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। शुक्रवार तक आठ पहलवानों ने पदक जीते थे। स्वर्ण पदक जीतने वाले दो पहलवानों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया था। अब छह और पहलवानों ने पदक जीते हैं। इस अवसर पर उतर प्रदेश कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष करण भूषण, उपाध्यक्ष सुरेश उपाध्याय, चतर सिंह गुरुजी, कोच रवि गुर्जर, सत्तन यादव, योगी भाटी, वनीष प्रधान, जयवीर पहलवान, ब्लॉक प्रमुख ईश्वर पहलवान, विजेंद्र भाटी, समेत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed