{"_id":"69d3e35c2dd0c6b408038585","slug":"rwa-election-dispute-continues-residents-say-many-projects-have-stalled-noida-news-c-1-noi1095-4134641-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नहीं थम रहा आरडब्ल्यूए का चुनावी विवाद, लोग बोले- कई काम रुके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नहीं थम रहा आरडब्ल्यूए का चुनावी विवाद, लोग बोले- कई काम रुके
विज्ञापन
- पूर्व आरडब्ल्यूए टीम का चुनाव में अनियमितता होने का आरोप
- नवनिर्वाचित टीम बोली - निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में हुआ चुनाव
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-82 उद्योग विहार में हुए आरडब्ल्यूए चुनाव का विवाद अब तक खत्म नहीं हुआ और हर्जाना सेक्टरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। एक तरफ पुरानी टीम का दावा है कि मौके पर चुनाव अधिकारी नहीं थे, वहीं नवनिर्वाचित टीम का कहना है कि चुनाव अधिकारी की मौजूदगी में ही चुनाव संपन्न हुए, पंजीकरण हुआ फिर भी नई टीम को अब तक दस्तावेज नहीं सौंपे गए।
सेक्टर के लोगों का कहना है कि विवाद की वजह से कई काम बाधित हो रहे हैं। जो काम आरडब्ल्यूए को कराने थे, उनमें रुकावटें आ रही हैं। यही नहीं, कई लोगों ने मेंटेनेंस देना भी बंद कर दिया। ऐसे में सेक्टर से जुड़े काम पूरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं।
बता दें कि सेक्टर 82 उद्योग विहार में 17 मई 2025 को आरडब्ल्यूए के चुनाव हुए थे। मयंक चौहान ने अध्यक्ष का चुनाव जीता था। उन्होंने बताया कि डीएम के आदेश पर डिप्टी रजिस्ट्रार की ओर से चुनाव के लिए नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी मौके पर मौजूद थे। उनकी और पीएसी समेत स्थानीय पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई लेकिन चुनाव हुए सालभर बीतने को है मगर पुरानी टीम ने अब तक सेक्टर से जुड़े जरूरी दस्तावेज नई टीम को नहीं सौंपे।
विज्ञापन
विदेश में बैठे लोग भी जीत गए : पूर्व अध्यक्ष
पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुशील शर्मा का कहना है कि चुनाव के दौरान कई अनियमितताएं हुईं। उनका दावा है कि चुनाव वाले दिन चुनाव अधिकारी मौजूद नहीं थे। ऐसे व्यक्ति चुनाव जीते जो उस दौरान सेक्टर में ही नहीं थे। इन अनियमितताओं को लेकर उन्होंने हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। इसके बाद डिप्टी रजिस्ट्रार को जांच के आदेश दिए गए। अब एसडीएम दादरी इसकी जांच कर रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
डीएम-डिप्टी रजिस्ट्रार के बाद अब एसडीएम दादरी के पास जांच
बता दें, उद्योग विहार का चुनावी विवाद डीएम, डिप्टी रजिस्ट्रार समेत चुनाव अधिकारियों ने सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई हल नहीं निकला, जिसके बाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद डिप्टी रजिस्ट्रार ने यह जिम्मेदारी एसडीएम दादरी को सौंपी है।