फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rural Zone police found 219 lost mobile phones.

Noida News: देहात जोन पुलिस ने खोजे 219 खोए मोबाइल

Sun, 19 Oct 2025 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Rural Zone police found 219 lost mobile phones.
पुलिस ने बरामद किए मोबाइल। संवाद
गाजियाबाद। देहात जोन के नौ थानों की पुलिस ने चोरी, स्नेचिंग और खोए हुए 219 मोबाइल बरामद किए। इनकी अनुमानित कीमत 90 लाख रुपये है। पुलिस ने लोगों को कॉल कर पुलिस लाइन बुलाया और उनके मोबाइल सौंप दिए। इनमें कई आईफोन भी शामिल थे।
विज्ञापन

डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि सीईआईआर (सेंट्रल इक्वीपमेंट आइडेंटीटी रजिस्ट्रर) पोर्टल पर विभिन्न थाना क्षेत्रों के लोगों ने मोबाइल चोरी, स्नेचिंग व खोने आदि की शिकायतें दर्ज कराए थे। इनमें कुछ शिकायतें कई वर्ष पुरानी थी।
विज्ञापन

देहात जोन पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस व मैनुअल इनपुट की सहायता से कुल 219 मोबाइल बरामद किए। सर्विलांस टीम द्वारा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया। देश के विभिन्न राज्यों से पुलिस ने मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस के काल करने पर कुछ लोगों ने खुद ही मोबाइलों को कोरियर के जरिए पुलिस को भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed