{"_id":"68fe6c673c4ae3087a0a8994","slug":"run-for-unity-to-be-organised-on-150th-birth-anniversary-of-sardar-vallabhbhai-patel-vij-na-news-c-36-1-amb1001-151944-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन : विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन : विज
Mon, 27 Oct 2025 12:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
अंबाला छावनी के पीडब्लयूडी विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री अ
- फोटो : credit
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। भारतीय जनता पार्टी अंबाला छावनी के चारों मंडलों में 31 अक्तूबर को रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित करके भारत के लौह पुरुष के रूप में प्रसिद्ध सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह को मनाएगी। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने रविवार शाम को छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भाजपा की कोर कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 31 अक्तूबर को रन फॉर यूनिटी का आयोजन भाजपा अंबाला छावनी के सदर मंडल, महेशनगर मंडल, ग्रामीण मंडल और शास्त्री मंडल में अलग-अलग किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पदयात्रा निकाली जाएगी।
विकास और संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बैठक के दौरान अंबाला छावनी में चल रहे विभिन्न कार्यों की निगरानी के लिए कमेटियों का भी गठन किया जोकि विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे सड़क निर्माण, नालों के निर्माण, पुलियों के निर्माण, स्ट्रीट लाइट समस्या पर निगरानी रखेगी व समाधान करेगी। मंडल स्तर पर कमेटियां गठित की गईं। इनमें सदर मंडल में रवि बुद्धिराजा व आशीष अग्रवाल, महेशनगर मंडल में हर्ष बिंद्रा व विजेंद्र चौहान, ग्रामीण मंडल में विकास बहगल व किरणपाल चौहान, शास्त्री मंडल में प्रवेश शर्मा व बलित नागपाल को कमेटी सदस्य नियुक्त किया गया। इस अवसर पर अंबाला छावनी में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं संगठनात्मक मुद्दों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।