फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ruckus on the road between Sector-6 and 76, video goes viral

Noida News: सेक्टर-6 और 76 में बीच सड़क पर हंगामा, वीडियो वायरल

Sat, 25 Oct 2025 08:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 08:57 PM IST
विज्ञापन
Ruckus on the road between Sector-6 and 76, video goes viral
सेक्टर-6 और 76 में बीच सड़क पर हंगामा, वीडियो वायरल
विज्ञापन

पुलिस ने 15 लोगों का शांतिभंग में किया चालान

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-6 और 76 में बीच सड़क पर दो पक्षों के भिड़ने और मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। दोनों ही घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वायरल हुए हैं। पुलिस ने अलग-अगल कारण से हुई इन घटनाओं में 15 लोगों को पकड़ कर शांतिभंग की धारा में चालान किया है।
दिल्ली के न्यू अशोक नगर और दल्लूपुरा में रहने वाले युवाओं के दो समूह पार्टी के बाद शुक्रवार रात सेक्टर-6 में घूमने आए थे। इसमें एक की तरफ से दूसरे समूह पर गर्लफ्रेंड को लेकर टिप्पणी की गई। इसके बाद बीच सड़क पर ही दोनों तरफ के युवक-युवती भिड़ गए और मारपीट होने लगी। गनीमत है कि पुलिस मौके पर मौजूद थी। 11 युवक और युवतियों को फेज वन थाने की पुलिस ने हिरासत में लेकर चालान की कार्रवाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। 55 सेकेंड के वीडियो में एक युवक फटी शर्ट में दिखाई देता है। साथ ही एक युवती जमीन पर गिरी हुई है। तभी पुलिस आ जाती है और दो युवकों को पकड़कर मामले को शांत कराने की कोशिश करती है। इस दौरान एक युवती बोलती है कि सर मेरे भाई को इसने ही मारा है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि ये लोग नशे की हालत में थे। इस वजह से बीच पर रोड पर हंगामा किया। फेज-1 थाना प्रभारी अमित मान ने बताया कि दोनों ही पक्ष के कुछ युवक-युवती पढ़ाई करते हैं और कुछ नौकरी करते हैं। घटना के बाद दोनों पक्ष ने समझौता कर लिया था। कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई। इसलिए 11 युवक-युवतियों का शांतिभंग का चालान किया गया।
विज्ञापन

सेक्टर-76 में आम्रपाली प्रिंसले एस्टेट सोसाइटी के सामने सड़क पर देर रात दो पक्षों में मारपीट और हंगामा हुआ। बीच सड़क पर करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा। सोसाइटी के निवासियों ने पुलिस को सूचना दी। किसी एक निवासी ने वीडियो भी बनाई जो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वायरल हुई। सेक्टर-113 थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि यहां पर झगड़ा पटाखा चलाने को लेकर हुआ था। एक पक्ष यहां पर लगने वाली बाजार का था। दूसरा पक्ष बरौला से आए युवकों का था। चार युवकों को पकड़ कर उनका शांतिभंग में चालान किया गया। वायरल वीडियो में 20-25 व्यक्ति बीच सड़क पर आपस में भिड़ते और लात-घूंसा चलाते हुए दिख रहे हैं। कुछ कारें भी खड़ी दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed