{"_id":"60ce535b8ebc3e29ec2ac4b7","slug":"rss-pracharak-attacked-four-arrested-grnoida-news-noi5885778196","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस प्रचारक पर डंडों से हमला, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस प्रचारक पर डंडों से हमला, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
आरएसएस प्रचारक से मारपीट करने के मामले के गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : Grnoida
दादरी। रेलवे रोड स्थित तुलसी विहार कॉलोनी में स्कॉर्पियो सवार चार आरोपियों ने आरएसएस प्रचारक की स्कूटी में टक्कर मार दी। प्रचारक के विरोध करने पर आरोपियों ने डंडों से हमला कर दिया। हमले में घायल प्रचारक की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चार आरोपियों लालू, हरिया, मोहन पंडित और कलुआ को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक गुलावठी के गांव अट्टा असावर निवासी विदेश उर्फ स्वदेश खुर्जा के जवां खंड में आरएसएस के प्रचारक हैं। शुक्रवार देर शाम को वह अपनी स्कूटी से दादरी के तुलसी विहार कॉलोनी निवासी मामा धर्मेंद्र सिंह के पास जा रहे थे। आरोप है कि कॉलोनी के 24 फुटा रोड पर स्कॉर्पियो ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे वह स्कूटी समेत सड़क पर गिर गए।
उन्होंने स्कूटी स्टैंड पर लगाकर टक्कर मारने का विरोध किया। जिस पर स्कॉर्पियो से उतरे चार लोगों ने पहली गाली-गलौच की और बाद में एसयूवी से डंडे निकाल कर उन पर हमला कर दिया। हमले में प्रचारक के सिर में चोट लगी है। आरोपी शिकायत करने पर जान मारने की धमकी देकर फरार हो गए। प्रचारक ने घटना की सूचना अपने मामा और पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की । पीड़ित आरएसएस प्रचारक विदेश उर्फ स्वदेश ने बताया कि आरोपियों की नामजद कर तहरीर दी गई है। एसीपी नितिन कुमार ने बताया कि मारपीट के मामले में आरोपी लालू, हरिया, मोहन पंडित और कलुआ को गिरफ्तार कर लिया है। मारपीट में प्रयुक्त डंडा और स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद कर ली है।

घायल आरएसएस प्रचारक- फोटो : Grnoida
विज्ञापन