फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rs 50,000 reward for information on dog killer

Noida News: कुत्ते को मारने वाले की सूचना देने वाले को 50 हजार का इनाम

Mon, 13 May 2024 10:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Rs 50,000 reward for information on dog killer
कुत्ते को मारने वाले की सूचना देने वाले को 50 हजार का इनाम
विज्ञापन



ग्रेटर नोएडा। जानवरों के अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था पीपल फॉर थे एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल (पेटा) ने कुत्ते को फेंक कर मारने के आरोपी की गिरफ्तारी करवाने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। आरोपी की जल्दगिरफ्तारी के लिए पुलिस से भी मांग की गई है।

पिछले सप्ताह 9 मई को सेक्टर-16 बी स्थित नोएडा एक्सटेंशन के अजनारा होम्स सोसाइटी में आरोपी ने कुत्ते को ऊंची इमारत से फेंक कर मार दिया था। इस संबंध में पुलिस ने थाना बिसरख में मुकदमा भी दर्ज किया था। घटना की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। आरोपी के संबंध में जानकारी देने के लिए पेटा ने हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी भी जारी की है। संस्था की कोऑर्डिनेटर सुनयना बसु ने बताया, थाना बिसरख पुलिस को इस मामले में तत्परता दिखाने के लिए कहा गया है। पुलिस आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed