Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rs 50 lakh fine imposed on a builder for violating GRAP-3 rules

Noida News: ग्रैप-3 के नियमों का उल्लंघन कर रहे बिल्डर पर 50 लाख का जुर्माना

Fri, 13 Nov 2026 08:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
Rs 50 lakh fine imposed on a builder for violating GRAP-3 rules
- सेक्टर-107 स्थित एक निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में मिली नियमों की अनदेखी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए लागू किए गए ग्रैप के तीसरे चरण और निर्माण कार्यों पर लगी पाबंदी का उल्लंघन करने के मामले में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सख्त रुख अपनाया है। सेक्टर-107 स्थित एक निर्माणाधीन प्रोजेक्ट पर नियमों की अनदेखी पाए जाने के बाद बिल्डर पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।



उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नोएडा के क्षेत्रीय अधिकारी रितेश तिवारी ने बताया कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ओर से दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप-3 लागू किया गया है। इसके तहत 5 नवंबर से 20 नवंबर तक सरकारी प्रोजेक्ट्स को छोड़कर अन्य सभी निर्माण कार्यों पर पूरी तरह से रोक है। निरीक्षण के दौरान सेक्टर-107 (प्लॉट नंबर जीएच-01/ए) स्थित मैसर्स महागुन इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड की साइट पर निर्माण कार्य जारी मिला। इसके साथ ही, खुदाई से निकली मिट्टी भी खुले में पड़ी थी। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर बिल्डर पर 50 लाख रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगाने की संस्तुति कर कार्रवाई के लिए विस्तृत रिपोर्ट बोर्ड मुख्यालय को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed