फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rs 40 lakh snatched from businessman, case registered against two

Noida News: कारोबारी से 40 लाख रुपये हड़पे, दो पर मुकदमा दर्ज

Sun, 07 Apr 2024 09:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 09:38 PM IST
विज्ञापन
Rs 40 lakh snatched from businessman, case registered against two
कारोबारी से 40 लाख रुपये हड़पे, दो पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


आरोपी ने शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी दी
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। फर्नीचर कारोबारी से 40 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सरोजनी नगर, दिल्ली निवासी सुरजीत कुमार ने पुलिस से शिकायत की है कि उनका मोरना में टेंट व फर्नीचर का काम है। सेक्टर-61 स्थित मानसरोवर अपार्टमेंट निवासी हरवीर यादव से उनकी जान पहचान थी। वर्ष 2013 में हरवीर सर्फाबाद गांव में जमीन खरीदकर फ्लैट बना रहा था। उस दौरान हरवीर यादव ने फ्लैट बनाने के लिए वर्ष 2014 में 40 लाख रुपये उधार लिए। तय समय पर जब हरवीर ने पैसे वापस नहीं किए तो सुरजीत ने पैसों की मांग की। जब मामले की शिकायत पुलिस से करने को कहा तो हरवीर यादव ने एक फ्लैट खरीदने का प्रस्ताव रख दिया। उसकी बातों में आकर सुरजीत ने वर्ष 2021 में एक फ्लैट 18 लाख रुपये में खरीद लिया, जिसकी रजिस्ट्री हरवीर यादव ने कर दी। हरवीर ने बाकी के 22 लाख रुपये भी जल्द देने का झांसा दिया। कुछ दिन बाद जांच के दौरान पता चला कि हरवीर यादव ने उसके फ्लैट की रजिस्ट्री धोखाधड़ी से फर्जी दस्तावेज तैयार कर दिल्ली, कोंडली के यूसुफ को कर दी है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की तो आरोपी ने 5-5 लाख रुपये के आठ चेक दिए। सभी चेक बैंक में बाउंस हो गए। इसका विरोध करने पर आरोपी ने शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर हरवीर यादव और युसुफ के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed