{"_id":"69d67a49775b3c439c0245d3","slug":"rs-184-lakh-missing-from-atm-custodian-accused-noida-news-c-1-noi1095-4141213-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एटीएम से 1.84 लाख रुपये गायब, कस्टोडियन पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एटीएम से 1.84 लाख रुपये गायब, कस्टोडियन पर आरोप
विज्ञापन
- कंपनी ने कोतवाली सेक्टर-63 में दर्ज कराई एफआईआर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-63 में एटीएम से 1.84 लाख रुपये गायब होने पर कंपनी ने कस्टोडियन पर आरोप लगाया है। कैश मैनेजमेंट सर्विस कंपनी ने कोतवाली सेक्टर-63 में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सेक्टर-63 स्थित हिटाची कैश मैनेजमेंट सर्विस कंपनी बैंकों के एटीएम में कैश लोडिंग और अनलोडिंग का है। इसके लिए कंपनी की तरफ से कस्टोडियन काम करते हैं। कंपनी की लीगल मैनेजर महक गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 जनवरी को सेक्टर-63 के जी-ब्लॉक स्थित एटीएम में एक ग्राहक ने एक लाख 84 हजार 500 रुपये जमा किए थे। तकनीकी खराबी के कारण यह रकम मशीन में फंस गई। आरोप है कि उसी दिन कस्टोडियन अजीत सिंह और रितिक को संबंधित एटीएम की लोडिंग-अनलोडिंग की जिम्मेदारी दी गई थी। नियम के अनुसार फंसी रकम को दिन के अंत में कंपनी में जमा कराना था, लेकिन रिकॉर्ड और सीसीटीवी जांच में रकम जमा नहीं कराई गई। इसके बाद से कस्टोडियन अजित गायब है। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की जांच की जा रही है।