फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rs 17.45 lakh stolen by hacking ATM

एटीएम काटकर 17.45 लाख रुपये चोरी

Thu, 15 Jul 2021 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Rs 17.45 lakh stolen by hacking ATM
बिलासपुर/दनकौर। दनकौर-सिकंदराबाद रोड पर पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर पंजाब नेशनल बैंक (पूर्व में ओबीसी) के एटीएम बूथ का शटर व ताला तोड़कर तीन बदमाशों ने गैस कटर से मशीन काटी और उसमें रखे 17,45,500 रुपये चुरा लिए। चोरों ने मंगलवार रात करीब तीन बजे वारदात को अंजाम दिया। सुबह बैंक खुलने बाद चोरी की वारदात का पता चला। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, बैंक प्रबंधक अभिषेक ने दनकौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार शाम को बैंक बंद करते समय एटीएम बूथ को भी बंद करा दिया गया था।
विज्ञापन

सुबह बैंक खोलने के बाद पहुंचे तो बूथ का ताला टूटा मिला। शटर उठाकर देखने पर एटीएम मशीन कटी हुई थी। सीसीटीवी की जांच करने पर रात करीब तीन बजे तीन चोर एटीएम बूथ में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने एटीएम को काटने से पहले सीसीटीवी कैमरे पर काले रंग का स्प्रे छिड़क दिया था। इससे तस्वीरें धुंधली नजर आ रही हैं। एडीसीपी विशाल पांडेय, डीसीपी अभिषेक, एसीपी बृजनंदन राय, दनकौर कोतवाली प्रभारी अरविंद पाठक ने मामले की छानबीन शुरू की है। डीसीपी अभिषेक ने बताया कि जांच टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं, उठ रहे सवाल
बिलासपुर कस्बे में कुल चार प्रमुख बैंकों के एटीएम बूथ हैं। इन सभी एटीएम पर सुरक्षा के प्रबंध न के बराबर हैं। इसका फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने वारदात अंजाम दी। इस दौरान रात में मुस्तैदी का दंभ भरने वाली पुलिस को भी मामले की भनक तक नहीं लगी। घटना के बाद लोगों ने बताया कि जिस एटीएम में चोरी हुई है वह कभी-कभी रात में भी खुला रहता था। यहां किसी भी सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी नहीं लगाई जाती है। इससे यहां मौजूद अन्य एटीएम की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलवल-फरीदाबाद में सक्रिय हैं गिरोह
एटीएम काटने वाले कुछ सक्रिय गिरोह नदी के पार फरीदाबाद, पलवल व मेवात में सक्रिय हैं। वहां के गिरोह पर भी पुलिस आशंका जता रही है। पुलिस यमुना एक्सप्रेसवे, पेरिफेरल व नोएडा एक्सप्रेसवे की सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed