फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   role of congress in independence of country

देश की आजादी में कांग्रेस की भूमिका

Mon, 28 Dec 2020 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
role of congress in independence of country
देश की आजादी में कांग्रेस की अहम भूमिका
विज्ञापन

नूंह। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर सोमवार को जिला कांग्रेस मुख्यालय पर मेवात के तीनों विधायकों ने तिरंगा फहराकर कांग्रेस के इतिहास और उपलब्धियों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि उनकी पार्टी 135 साल पूरे कर चुकी है, जिसमें गौरवशाली इतिहास छिपा हुआ है। कांग्रेस ने देश की आजादी में बहुत बड़ी भूमिका निभाई और उस दौरान पार्टी के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता शहीद हुए थे। आजादी की लड़ाई के बाद भारत के विकास की गाथा भी सिर्फ कांग्रेस ने ही लिखी। महात्मा गांधी से लेकर राजीव गांधी तक कई नेताओं ने शहादत दी। 28 दिसंबर 1885 को बनी कांग्रेस पार्टी सिर्फ एक राजनैतिक दल नहीं बल्कि एक विचारधारा के रूप में पूरे देश में है।
महात्मा गांधी, मदन मोहन मालवीय, सुभाषचंद्र बोस, डॉ. भीमराव अंबेडकर, जवाहरलाल नेहरू, मौलाना आजाद, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, मनमोहन सिंह जैसे दिग्गज नेता कांग्रेस में शामिल रहे। देश में कांग्रेस ने सभी वर्गों के लिए काम किया। हरित क्रांति, दूध क्रांति, संचार और इंटरनेट आदि की देन कांग्रेस सरकार की है।
विज्ञापन

वहीं, पुन्हाना के विधायक मोहम्मद इलियास और फिरोजपुर झिरका के विधायक मामन खान व पीसीसी सदस्य महताब अहमद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास गौरवपूर्ण है। इस पार्टी में सभी समाज के लोगों का हित सुरक्षित है। जबकि बीजेपी में नफरत, डर और भेदभाव का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश को कांग्रेस की जरूरत है। क्योंकि, सभी वर्ग बीजेपी की योजनाओं से परेशान हैं। इस दौरान पूर्व विधायक शहीदा खान तावडू, इब्राहिम इंजीनियर बिसरू, मदन तंवर, कर्नल महमूद, अरशद चेयरमैन, मकसूद सिकरावा, मुबीन, नसीम बांधौली, फारुख अब्दुल्ला सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed