फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Robin's body was found in the canal after five days

पांच दिन बाद नहर में मिला हाथ-पैर बंधा रोबिन का शव

Sat, 05 Mar 2022 01:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Robin's body was found in the canal after five days
ग्रेटर नोएडा। पुलिस ने कोट गांव के पास गंग नहर से 5 दिन बाद शुक्रवार को हाथ पैर बंधा रोबिन का शव बरामद किया। मामले में पुलिस ने पाली गांव निवासी विवाहित महिला के तीन भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुक्रवार शाम पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पाली गांव निवासी बीए-एलएलबी अंतिम वर्ष का छात्र रोबिन सिंह (23) 27 फरवरी को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि विवाहिता के तीन भाइयों और अन्य ने झूठी आन के लिए छात्र की हत्या कर शव नहर में फेंका था। मामले में रोबिन के ताऊ फिरे सिंह की तहरीर पर पाली गांव के ही तीन सगे भाई सुबोध, रवि, सागर, एक नाबालिग और अन्य पर केस दर्ज कराया था। आरोपियों ने रात में अपने घर में रोबिन को देखकर विवाहिता से प्रेम संबंध में शक में हत्या कर दी। हत्या के बाद हाथ-पैर बांधकर शव नहर में फेंका था। पुलिस ने छात्र का मोबाइल, गला दबाने में इस्तेमाल केबिल और शव ठिकाने लगाने में इस्तेमाल की गई कार बरामद की है।
विज्ञापन

जहां फेंका वहीं से हुआ बरामद
एडिशनल डीसीपी इलामारन जी. ने बताया कि आरोपियों ने हाथ-पैर बांधकर जिस स्थान पर शव फेंका था, शुक्रवार सुबह वहीं पर मिला। शव पर मिट्टी की बड़ी ढांग आकर रुक गई थी। इस वजह से वह आगे नहीं बढ़ पाया, जबकि पुलिस और एसडीआरएफ की टीम 15 किमी तक शव ढूंढ चुकी थी। तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया, शनिवार को आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed