{"_id":"6acb53e580dd82ee750338cb","slug":"robbery-in-greater-noida-after-assault-on-two-ice-selling-brothers-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेनो: बर्फ विक्रेता भाइयों से रंगदारी नहीं देने पर मारपीट कर लूट, दुकानदार और उसके भाई को पीटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनो: बर्फ विक्रेता भाइयों से रंगदारी नहीं देने पर मारपीट कर लूट, दुकानदार और उसके भाई को पीटकर किया घायल
Sun, 11 Oct 2026 02:46 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:46 PM IST
विज्ञापन
मारपीट में घायल पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के झट्टा गांव में बर्फ विक्रेता दो भाइयों से रंगदारी नहीं देने पर मारपीट और लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पीड़ितों का आरोप है कि छह लोग दुकान पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और दुकान से करीब दो हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ितों ने नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार झट्टा गांव निवासी सोनू चौहान और सुनील सिंह की गांव में बर्फ की दुकान है। आरोप है कि शनिवार की रात कुछ युवक दुकान के पास पहुंचे। शिकायत में छह लोगों के नाम बताए गए हैं।
विज्ञापन
तहरीर के मुताबिक, आरोपियों ने कथित तौर पर दुकान पर मारपीट और लूटपाट करने के इरादे से हमला किया। इस दौरान सोनू चौहान और सुनील सिंह को गंभीर चोटें आईं। पीड़ितों का आरोप है कि हमलावर दुकान से करीब दो हजार रुपये और दोनों के मोबाइल फोन लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन