फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Robbery by taking hostage family members of Chief Engineer posted in Merchant Navy

मर्चेंट नेवी में तैनात चीफ इंजीनियर के परिजनों को बंधक बनाकर डकैती

Tue, 06 Sep 2022 02:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Robbery by taking hostage family members of Chief Engineer posted in Merchant Navy
ग्रेटर नोएडा। शहर के बीचोबीच स्थित सेक्टर बीटा-एक स्थित मर्चेंट नेवी के चीफ इंजीनियर सर्वज्ञ जैन के घर में घुसकर घुसकर रविवार आधी रात के बाद नकाबपोश बदमाशों डकैती की वारदात को अंजाम दिया। सर्वज्ञ के घर से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना होने के कुछ देर बाद छह से ज्यादा हथियारबंद बदमाश घर में घुसे और उन्होंने सर्वज्ञ की पत्नी शिल्पा, 10 वर्षीय बेटे सिद्धार्थ और मां शशि को पिस्टल के बल पर बंधक बनाया। बदमाशों ने करीब एक घंटे तक वारदात की। बदमाश घर से छह हजार डॉलर, ढाई लाख रुपये, लाखों के आभूषण, घड़ी, कैमरा और आईफोन लूट ले गए। सोमवार तड़के जानकारी होने पर थाना पुलिस व पुलिस अधिकारी पहुंच गए। डीसीपी अमित वर्मा, फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड ने भी जांच की। अधिकारियों ने जल्द खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन

मर्चेंट नेवी में चीफ इंजीनियर सर्वज्ञ कई साल से परिवार के साथ यहां रहते हैं। रविवार रात करीब दो बजे वह दिल्ली एयरपोर्ट के लिए निकले गए। उन्हें ड्यूटी पर गुजरात जाना था। घर में उनकी मां शशि, पत्नी शिल्पा और दस साल का बेटा था। रात 2:12 पर शिल्पा ने फोन कर सर्वज्ञ से बात भी की। इसके बाद बदमाश पीछे दीवार से चढ़कर पड़ोसी की छत से सर्वज्ञ के घर में घुस गए। बदमाशों ने दूसरी मंजिल पर सो रही शशि को हथियार दिखाकर उनके गले से सोने की चेन आदि जेवरात लूट लिए और कमरे में बंद कर दिया। पहली मंजिल पर मौजूद शिल्पा और सिद्धार्थ को भी जान से मारने की धमकी देते हुए आभूषण लूटकर कमरे में बंद कर दिया। शिल्पा ने किसी तरह कमरा खोलकर सास को बंधकमुक्त कराया और पड़ोसियों को जगाकर उनके मोबाइल से पुलिस को कॉल की।
विज्ञापन

घर में चल रहा मरम्मत कार्य, मजदूरों पर संदेह
पुलिस जांच में पता चला कि घर में तीन माह से मरम्मत (पुताई और निर्माण कार्य आदि) काम चल रहा है। पहले मजदूर लगभग हर रोज लेबर चौक से लाते थे, जो बदलते रहते थे, एक माह से लगभग अधिकतर मजदूर, पेंटर व राजमिस्त्री बदले नहीं गए थे। बदमाश सर्वज्ञ के घर से बाहर जाने के बाद घुसे। इससे आशंका है कि कोई मजदूर आदि या तो वारदात में शामिल है या फिर उसने रेकी की है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ मजदूरों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सीसीटीवी निगरानी की फिर खुली पोल
शहर में कड़ी सुरक्षा का दावा किया जाता है, लेकिन सेक्टर के घर में घुसकर हुई डकैती की वारदात ने एक बार फिर पुलिस और सीसीटीवी निगरानी की पोल खोल दी है। सेक्टर में सीसीटीवी या तो लगे नहीं थे या फिर खराब थे। अफसर के घर का सीसीटीवी भी खराब बताया गया है। बदमाश पीछे के रास्ते से घुसे और पार्क के रास्ते से वारदात कर फरार हो गए। लूटे गए मोबाइल की लोकेशन पार्क के आसपास मिली है और वह ऑन है। इससे आशंका है कि बदमाश भागते हुए मोबाइल वहीं फेंक गए हैं। हालांकि तलाश करने पर अभी मोबाइल बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed