{"_id":"621bda2c4f42f3517935aaf8","slug":"robbed-brother-hostage-in-software-engineer-s-farm-house-noida-news-noi634638640","type":"story","status":"publish","title_hn":"सॉफ्टवेयर इंजीनियर के फार्म हाउस में भाई को बंधक बनाकर लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सॉफ्टवेयर इंजीनियर के फार्म हाउस में भाई को बंधक बनाकर लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा/दादरी। बिसाहड़ा रोड पर गाजियाबाद के सॉफ्टवेयर इंजीनियर के फार्म हाउस में शनिवार रात नौ बजे चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूटपाट की। बदमाशों ने फार्म हाउस मालिक के भाई समेत चार लोगों को बंधक बना लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने भाई के हाथ और पैर में लोहे की रॉड वारकर घायल कर दिया। बदमाशों ने 55 हजार रुपये, दस बड़ी बैटरियां, एक एलईडी लूट ली। साथ ही, दो लाख रुपये का सोलर इनवर्टर लूटने का प्रयास किया, लेकिन वजन अधिक होने पर तोड़कर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, इंदिरापुरम निवासी अर्जुन प्रसाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। कोतवाली दादरी क्षेत्र के बिसाहड़ा रोड पर उनका फार्म हाउस है। यहां पर फिलहाल निर्माण कार्य चल रहा है। फार्म हाउस पर छोटा भाई पंकज कुमार और तीन मजदूर दिलीप, योगेंद्र व संजय सिंह मौजूद थे। इस बीच चार बदमाश फार्म हाउस में घुस गए। बदमाशों ने सबसे पहले योगेंद्र को तमंचे के बल पर काबू कर लिया और गोली मारने की धमकी देते हुए पूछा कि यहां और कौन मौजूद है। योगेंद्र बदमाशों को पंकज के पास ले गया। बदमाशों को देखकर पंकज ने विरोध किया तो बदमाशों ने हमला कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने चारों को बंधक बनाकर लूटपाट की।
बदमाशों से भिड़ गया था पंकज
अर्जुन ने बताया कि पंकज बदमाशों से भिड़ गया था। बदमाशों ने पकड़े जाने के डर से उस पर लोहे की रॉड से वार कर दिए। इससे पंकज बेहोश हो गया। चार बदमाश फार्म हाउस में दीवार फांदकर घुसे थे। अन्य साथियों के वाहन लेकर आसपास खड़े होने की आशंका है, जिसमें वह लूटा गया सामान लेकर भागे हैं।
विज्ञापन
जाली तोड़कर बाहर निकला दिलीप
बदमाशों के जाने के बाद कमरे में लगी जाली तोड़कर दिलीप बाहर निकला। दो लोग घायल पंकज के पास रहे। दिलीप ने एक होटल में पहुंचकर घटना की अर्जुन को दी। पुलिस के आने पर घायल को ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराकर तहरीर दी गई।