फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   roadways buses ready

रोडवेज बसें तैयार

Sat, 30 Oct 2021 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
roadways buses ready
नूंह/फिरोजपुर झिरका। हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए परिवहन विभाग ने कमर कस ली है। 31 अक्टूबर, 1 और 2 नवंबर को होने वाली इस परीक्षा के लिए रोडवेज ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी है। जिला नूंह के हरियाणा राज्य परिवहन निगम के महाप्रबंधक कुलबीर सिंह ढाका का कहना है कि छात्रों को बिना किसी परेशानी के समय पर परीक्षा सेंटर पर पहुंचाने के लिए विशेष दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

विभाग की ओर से कहा गया है कि इस बार एडवांस बुकिंग की जा रही है। परीक्षार्थी बस स्टैंड पर आकर टिकट लेकर अपनी सीट बुक करा सकता है। महाप्रबंधक ने बताया कि रोडवेज विभाग की तरफ से अतिरिक्त बसें चलाई जाएगी और जो बसें रूटीन में चल रही हैं, वे चलती रहेगी। उन्होंने बताया कि जैसे ही बस में सवारियां पूरी हो जाएंगी। उसी वक्त बस को रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सुबह साढ़े 4 बजे से चलेगी बस
सुबह पाली में 10 बजे से परीक्षा शुरू होगी। अभ्यर्थियों को एक घंटा पहले परीक्षा सेंटर पर पहुंचना होता है। इसलिए सुबह साढ़े 4 बजे से बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद मांग के अनुसार बसें चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायता के लिए कर्मचारी रहेंगे नियुक्त
बस स्टैंड पर परीक्षार्थियों की सहायता के लिए डीआई, इंस्पेक्टर, अधिकारियों समेत दर्जनों कर्मचारी नियुक्त रहेंगे। बस स्टैंड पर बार-बार माइक से सूचित किया जाता रहे। इसमें परीक्षा केंद्रों के लिए स्पेशल बसें किस छोर पर लगी हैं, ये बताया जाएगा। परीक्षा को देखते हुए परिवहन विभाग ने सभी ड्राइवर, कंडक्टर और संबंधित अधिकारियों के अवकाश तीन दिन के लिए रद्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed