फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Roadways buses do not stop at Badalpur bus stand, the ancestral village of the former CM.

Noida News: पूर्व सीएम के पैतृक गांव बादलपुर बस स्टैंड पर नहीं रुकतीं रोडवेज बसें

Wed, 28 Jan 2026 07:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses do not stop at Badalpur bus stand, the ancestral village of the former CM.
करोड़ों रुपये से बनाया गया बस स्टैंड बना शोपीस, सैकड़ों यात्री निजी वाहनों से सफर करने को मजबूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। जीटी रोड पर बना बादलपुर बस स्टैंड आज प्रशासनिक उदासीनता की मिसाल बन चुका है। सुविधाओं से लैस यह बस स्टैंड होने के बावजूद उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसें यहां नहीं रुक रही हैं, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों को निजी वाहनों में सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीण इस स्टैंड पर बसों को रुकने की मांग काफी समय से कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के कार्यकाल के दौरान उनके पैतृक गांव बादलपुर में यह बस स्टैंड बनाया गया था। उस समय यहां यात्री विश्राम शेड, शौचालय और पेयजल जैसी सुविधाएं उपलब्ध थीं और दिल्ली, गाजियाबाद, बुलंदशहर समेत कई प्रमुख रूटों की बसें यहां रुकती थीं। सुबह के समय दिल्ली के लिए विशेष बस का संचालन भी होता था।
विज्ञापन

आज स्थिति यह है कि करोड़ों रुपये से बना यह बस स्टैंड पूरी तरह उपेक्षित पड़ा है और केवल शोपीस बनकर रह गया है।स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि केवल राजनीतिक कारणों के चलते इस बस स्टैंड को नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जीटी रोड पर रोडवेज का अधिकृत स्टॉपेज दादरी नगर में निर्धारित है और वहीं सवारियां बैठाई व उतारी जाती हैं। ग्रामीण इस पर बसें रोकने की मांग कर रहे हैं तो इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। -दिनेश कुमार, एआरएम, सिकंदराबाद डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed