फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Roads in high-rise societies to soon be illuminated street lighting work begins through NHRF efforts in Noida

नोएडा: हाईराइज सोसायटियों में जल्द जगमगाएंगी सड़कें, एनएचआरएफ के प्रयास से शुरू हुआ स्ट्रीट लाइट का काम

Wed, 14 Oct 2026 08:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 14 Oct 2026 08:57 PM IST
सार

नोएडा में सेक्टर-119, 120 और 121 में रहने वाले हजारों लोगों के लिए अच्छी खबर है। नोएडा हाईराइज फेडरेशन (एनएचआरएफ) की लगातार कोशिशों के बाद नोएडा प्राधिकरण ने सेंट्रल मार्केट से सेक्टर तक जाने वाली सड़क पर स्ट्रीट लाइट लगाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है।

विज्ञापन
Roads in high-rise societies to soon be illuminated street lighting work begins through NHRF efforts in Noida
निखिल सिंघल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा में सेक्टर-119, 120 और 121 में रहने वाले हजारों लोगों के लिए अच्छी खबर है। नोएडा हाईराइज फेडरेशन (एनएचआरएफ) की लगातार कोशिशों के बाद नोएडा प्राधिकरण ने सेंट्रल मार्केट से सेक्टर तक जाने वाली सड़क पर स्ट्रीट लाइट लगाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। दोनों ओर बिजली के खंभे लगाने का काम शुरू हो गया है। इसके साथ ही गंगाजल लाइन बिछाने का काम भी पूरा कर लिया गया है।

विज्ञापन


फेडरेशन ने बताया कि 4 अप्रैल 2025 को जीएम (जल एवं विद्युत) आरपी सिंह को पत्र लिखकर क्षेत्र की समस्याएं उठाई गई थीं। गौर ग्रैंड्योर में हुई बैठक में भी अधिकारियों के सामने मुद्दे रखे गए थे। फेडरेशन ने पत्र में सड़क पर रोशनी, गंगाजल, पानी की नियमित सप्लाई, यूजीआर की सफाई, पार्कों में लाइट और रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की सफाई समेत कई मांगें रखी थीं।
विज्ञापन


एनएचआरएफ अध्यक्ष निखिल सिंघल ने कहा कि फेडरेशन का काम सिर्फ शिकायत करना नहीं, बल्कि समाधान कराना है। स्ट्रीट लाइट और गंगाजल लाइन का काम इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस पूरी मुहिम में नमिता चौबे ने अहम भूमिका निभाई है। सचिव कपिल मेहरा ने कहा कि लाइट लगने से रात में सुरक्षा बढ़ेगी। गंगाजल लाइन शुरू होने से पानी की किल्लत दूर होगी। प्राधिकरण से बाकी मांगों पर भी जल्द कार्रवाई की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed