{"_id":"6ace5ae2e9d74b01f80408b7","slug":"roads-flooded-offices-without-water-noida-news-c-1-noi1095-4828477-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सड़कें पानी-पानी, दफ्तर बेपानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सड़कें पानी-पानी, दफ्तर बेपानी
विज्ञापन
महामाया के नीचे कल बारिस के दौरान भरा था पानी फंसी कार ।
कई महीनों से बारिश होते ही तालाब बन रहे अंडरपास, निकासी का इंतजाम नहीं करवा पा रहा प्राधिकरण
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में हल्की बारिश होने पर ही सड़कें पानी-पानी हो जाती हैं। मानसून से लेकर अब तक हुए जलभराव में कई बार लोगों की कारें और एंबुलेंस फंस चुकी हैं। इतनी घटनाओं के बावजूद दफ्तर बेपानी है। अधिकारी एक-दूसरे से सवाल-जवाब लेकर जिम्मेदारियों से पीछा छुड़ा लेते हैं। शहर की कई सड़कों पर जलभराव सामान्य सी बात होने लगी है।
बता दें कि महामाया फ्लाईओवर के नीचे के सेक्टर-95 अंडरपास में जुलाई में बारिश शुरू होने के साथ जलभराव होना और वाहनों का पानी में फंसना शुरू हो गया था। 7 अगस्त को यहां पर एंबुलेंस भी फंसी थी। फिर भी प्राधिकरण का जल या सिविल विभाग ने यहां की जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए इंतजाम नहीं करवाए। सोमवार तड़के हुई बारिश में फिर एक कार उसी जगह पर फंसी। यह स्थिति सिर्फ एक सड़क की नहीं हैं।
महामाया फ्लाईओवर के नीचे पेट्रोल पंप के पास सेक्टर-95 और दूसरी तरफ सेक्टर-94 दो अंडरपास बनते हैं। दोनों ही जगहों पर पानी निकासी के लिए बेहतर ढलान वाली नाली तक नहीं हैं। इसलिए बारिश होते ही यहां गहराई वाले हिस्से में चारों तरफ से आकर पानी भर जाता है। इस सड़क से कालिंदीकुंज की तरफ से आने वाले वाहन चालक फ्लाईओवर पर न चढ़कर पेट्रोल पंप के पास से दाहिने मुड़कर सेक्टर-94 की तरफ आते हैं। फिर सीधे यहां से एक्सप्रेस-वे या सेक्टर-125 की तरफ निकल जाते हैं। इसी तरह सेक्टर-94 से 95 की तरफ जाने वाले वाहन भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। सेक्टर-94 अंडरपास में जलनिकासी को बनाई गई संकरी नाली कुछ ही फीट पर 90 डिग्री पर मुड़ती है। यहां नाली के बाहर कीचड़ का जमाव रहता है। सेक्टर-95 अंडरपास, सेक्टर-148 और सेक्टर-97-127 में भी यही हालत रहती है।
विज्ञापन
दो पंप लगे हुए हैं
अंडरपास में जलभराव में कार सवार परिवार फंसने के बाद जलनिकासी न होने पर सवाल खड़े हुए हैं। प्राधिकरण एसीईओ पुष्पराज सिंह ने जल विभाग के जीएम आरपी सिंह से सवाल किया। इस पर जीएम ने एसीईओ को बताया कि पानी निकासी के लिए दो पंप और मोटर लगे हुए हैं। इसके बाद एसीईओ ने विस्तृत कार्ययोजना सभी अंडरपास पर में जलभराव रोकने के लिए बनाने के निर्देश दिए हैं।