फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Roadmap will be ready to make main roads including expressways jam free for next 30 years

Noida News: अगले 30 वर्षों के लिए एक्सप्रेसवे समेत मुख्य मार्गों को जाम मुक्त बनाने को तैयार होगा रोडमैप

Sat, 08 Apr 2023 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Roadmap will be ready to make main roads including expressways jam free for next 30 years
एक्सप्रेसवे समेत मुख्य मार्गों को 30 वर्षों तक जाम मुक्त बनाने को तैयार होगा रोडमैप
विज्ञापन

- नोएडा प्राधिकरण में दो एजेंसियों ने दिए प्रस्ताव, सड़कों पर यातायात के दबावा का होगा अध्ययन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे समेत शहर की प्रमुख सड़कों को अगले 30 वर्षों के लिए जाम मुक्त करने और ट्रैफिक का बोझ घटाने के लिए रोडमैप तैयार होगा। इसके लिए प्राधिकरण में दो एजेंसियों ने प्रस्ताव दिया है। एजेंसी चयन के बाद काम शुरू हो जाएगा।
इसके तहत शहर की प्रमुख सड़कों का अध्ययन यह पता लगाया जाएगा कि किस सड़क पर वाहनों का कितना दबाव है। साथ ही यह अनुमान लगाया जाएगा कि आने वाले वर्षों में यह दबाव कितना बढ़ेगा। जिसके सामधान के लिए एजेंसियों से प्रस्ताव मांगे गए थे। इसमें राइट्स और स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्ट (एसपीए) ने प्रस्ताव दिया है। अब प्राधिकरण की ओर से एजेंसी चयन के बाद काम दिया जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि प्राधिकरण सूत्रों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में कुछ और कंपनियों के आवेदन आने की संभावना है। सभी आवेदनों के आने के बाद इनमें से एक एजेंसी का चयन इस काम के लिए किया जाएगा। एजेंसी की ओर से अपने अध्ययन के बाद यह बताया जाएगा कि कहां-कहां सड़क चौड़ी करनी है। कहां-कहां वैकल्पिक मार्ग तैयार करने हैं। साथ ही कहां-कहां एलिवेटेड रोड, अंडरपास जैसी सुविधा देनी है ताकि वाहनों को सिग्नल फ्री सफर का मौका मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआरआरआई की कोशिश हो गई बेकार
इससे पहले सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टिट्यूट (सीआरआरआई) की मदद से प्राधिकरण ने मास्टर प्लान रोड नंबर-1, 2 और 3 का सर्वे कराया था। सर्वे के दौरान उक्त एजेंसी ने डबल यूटर्न बनाने, चौराहे और कट बंद करने जैसे सुझाव दिए थे। मास्टर प्लान रोड नंबर-1 पर इसे लागू भी किया गया। लेकिन यह योजना फेल हो गई। लिहाजा प्राधिकरण अब इसे बड़े पैमाने पर सर्वे के माध्यम से करना चाहता है और इसके लिए एक्सपर्ट एजेंसी की मदद लेना चाहता है।


130 मीटर चौड़ी रोड़ समेत चार सड़कों की होगी मरम्मत

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण शहर की चार प्रमुख सड़कों की मरम्मत और चौड़ीकरण कराएगा। लंबे समय से ग्रेटर नोएडा के 130 मीटर चौड़ी रोड, 80 मीटर, 45 मीटर व 60 मीटर सड़क चौड़ी संपर्क सड़क, सर्विस रोड आदि की मरम्मत नहीं हुई थी। कई माह से सीईओ ने इनको पूरा कराने के निर्देश दिए थे। अब अधिकारियों ने इनके टेंडर जारी किए हैं। 130 मीटर चौड़ी सड़क की सर्विस रोड की मरम्मत होगी और केपी 5 से डीएससी रोड तक सर्विस रोड बनाई जाएगी। पाई गोलचक्कर से सिरसा गोल चक्कर तक 130 मीटर रोड की सर्विस रोड की मरम्मत कराई जाएगी। सेक्टर जू-3 में सामुदायिक केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा कुल 17 कार्यों के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed