फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Road Accident On Yamuna Expressway in Greater Noida Car kept dragging for 250 meters after accident

Road Accident: हादसे के बाद 250 मीटर तक घिसटती रही कार; कांति की गर्दन कटकर हो गई थी अलग; भयानक था मंजर

Sun, 22 Oct 2023 11:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 22 Oct 2023 11:23 AM IST
सार

Road Accident On Yamuna Expressway: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा से आगरा की तरफ जाते समय शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन ने एक कार को टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Road Accident On Yamuna Expressway in Greater Noida Car kept dragging for 250 meters after accident
यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात हुए हादसे के बाद तेज रफ्तार ईको कार अनियंत्रित होकर पलटकर करीब 250 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में कार सवार कांति देवी की गर्दन कटकर अलग हो गई। बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार में सवार आठों लोग फंस गए। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस, एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मियों और ग्रामीणों ने कटर से कार को काटकर घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


हादसे में भी तेज रफ्तार कार के आगे चल रहे ओवरलोड वाहन से टकराने की बात सामने आई है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के मुताबिक हादसे के वक्त ओवरटेकिंग लेन में दौड़ रही ईको कार की गति 119 किमी प्रति घंटे थी। 
विज्ञापन


एक ही परिवर के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत और तीन बच्चों को आईसीयू में भर्ती होने के कारण मौके पर उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं था। हालांकि बाद में पुलिस की सूचना के आधार पर रिश्तेदार और परिचित अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त बिजेंद्र कार चला रहा था। वहीं उनके रिश्तेदारों का कहना था कि घर से निकलते वक्त बिजेंद्र का दोस्त सुरेश कार चला रहा था। गंभीर रूप से घायल तीनों बच्चों को जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ओवरलोड वाहनों पर नही हो पाती कार्रवाई
यमुना एक्सप्रेसवे पर नियम विरुद्ध धीमी और तेज रफ्तार कई बार हादसे का कारण बनी हैं। तेज रफ्तार वाहनों के चालान होने के बावजूद इन पर लगाम नहीं लग पा रही है। वहीं, ओवरलोड भारी वाहन भी दिनरात नियम तोड़कर फर्राटा भरते नजर आते हैं। 

 

एक्सप्रेसवे पर सीट बेल्ट एवं ओवर स्पीड का नियम तोड़ने वालों के लिए एचडी कैमरे लगाए गए हैं। लेकिन ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने के लिए ठोस इंतजाम नही किए गए। ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करने वाले यातायात, खनन एवं परिवहन के अलावा पुलिस भी लगाम नहीं लगा पा रही है। ओवरलोड होने के कारण ही भारी वाहन निर्धारित रफ्तार से नहीं दौड़ पाते। इसके चलते तेज रफ्तार वाहन पीछे से आकर इनसे टकराकर हादसाग्रस्त हो जाते हैं। 

आधे वाहनों का भी नहीं हो पाता चालान
यमुना एक्सप्रेसवे पर प्रतिदिन 15 से 20 हजार वाहन गुजरते हैं। टोल प्रबंधन ने बताया कि इनमें से औसतन 60 प्रतिशत वाहन गति सीमा का उल्लंघन करते हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का डाटा फोटो सहित विभाग को भेज दिए जाते हैं। एक्सप्रेसवे प्रबंधन की तरफ से डाटा भेजने के बाद भी इनमें से आधे वाहनों के चालान नहीं हो पाते। जिससे गति सीमा पर लगाम नहीं लग पा रही हैं। टोल प्रबंधन के पास ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों का डाटा नहीं है।

200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार चलते हैं वाहन
यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की अधिकतम रफ्तार 100 किमी प्रति घंटे हैं, लेकिन कई बार वाहनों की रफ्तार 200 किमी प्रति घंटे तक भी दर्ज की गई है। यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से तेज रफ्तार वाहन चालकों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है। इस कारण हादसों की संख्या बढ़ती है। उधर अधिकारियों सा कहना है कि जल्द ही एक्सप्रेसवे पर बेलगाम दौड़ने वाले वाहनाें के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
 

एक और हादसा : दो करों भिड़ीं, चार घायल
यमुना एक्सप्रेसवे जिस जगह शुक्रवार रात हुए हादसे में पांच लोगों की मौत हुई। उसी के पास शनिवार दोपहर फॉक्सवैगन कार के यूटर्न लेने के दौरान फॉर्च्यूनर उससे टकरा गई। हादसे में फॉर्च्यूनर चालक दिल्ली के नूर हसन और अम्मार और फॉक्सवैगन कार सवार महिला और पुरुष घायल हो गए। हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया।

यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़े हादसे

-29 मार्च 2019 डबल डेकर बस  खड़े ट्रक से टकराई हादसे में 8 की मौत 30 घायल
-17 जून 2019 मथुरा में तेज रफ्तार कार ट्राला से टकराई जेवर के श्यामनगर निवासी एक ही परिवार के 6 लोगो की मौत, 2 घायल
-8 जुलाई 2019 आगरा में डबल डेकर तेज रफ्तार बस 30 फीट गहरे नाले में गिरी 29 की मौत, 18 घायल
-25 अगस्त 2020 बिहार के पूर्णिया से मजदूरी की तलाश में आ रहे लोगों की तेज रफ्तार क्रूजर डिवाइडर से टकराते हुए पलटी, तीन की मौत, 13 घायल
-13 जून 2021 तेज रफ्तार कार जीरो प्वाइंट के पास पीछे से ट्रक से टकराई 3 की मौत, 2 घायल
-12 मई 2022 महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो कार ओवरलोड हाइवा में जेवर टोल के पास पीछे से टकराई, पांच की मौत, 2 घायल
-24 जुलाई 2023 मथुरा में कार ट्रक से टकराई 5 की मौत, बचाव कार्य कर रहे स्थानीय लोगों को तेज रफ्तार बस ने कुचला, 2 की मौत

देर शाम तक जांच का हवाला देती रही पुलिस
यमुना एक्सप्रेसवे पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद पुलिस शनिवार शाम तक हादसे की जांच जारी होने का हवाला देती रही। हादसे की ठोस वजह स्पष्ट रूप से नहीं बताई गई। पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी कि भारी व ओवरलोड वाहन से टकराने के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया। वहीं पुलिस रबूपुरा क्षेत्र के पास में फलैदा कट होने के कारण भारी वाहन के रफ्तार कम करने या वाहन खड़ा करने की आशंका जता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed