फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida Road Accident On Yamuna Expressway Unknown Vehicle Hits Car Many Dead

Road Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, पांच की मौत और तीन गंभीर

Sat, 21 Oct 2023 01:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 21 Oct 2023 01:12 PM IST
सार

Yamuna Expressway Road Accident: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा से आगरा की तरफ जाते समय शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन ने एक कार को टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Greater Noida Road Accident On Yamuna Expressway Unknown Vehicle Hits Car Many Dead
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा से आगरा की तरफ जाते समय शुक्रवार देर रात करीब एक बजे अज्ञात वाहन ने एक कार को टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


बताया गया है कि, हादसे का शिकार होने वाला परिवार दिल्ली में रहता है। पीड़ित लोग झारखंड के रहने वाले हैं। कार सवार शनिवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली से झारखंड के लिए इको कार से जा रहे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जीरो पॉइंट से 25 किलोमीटर पर अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सभी आठ लोगों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पांच लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। तीन लोगों को हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
 

मृतकों में उपेंद्र बैठा पुत्र रामप्रीत बैठा (38) निवासी जेजे कॉलोनी फेस- 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली, बिजेंद्र बैठा पुत्र रामप्रीत बैठा (36) निवासी जेजे कॉलोनी फेस- 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली, कांति देवी पत्नी बिजेंद्र बैठा (30), निवासी जेजे कॉलोनी फेस- 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली, ज्योती पुत्री बिजेंद्र बैठा (12), निवासी जेजे कॉलोनी फेस- 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली, सुरेश पुत्र श्रीकांत कामत बैठा (45) निवासी जेजे कॉलोनी B2 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली शामिल हैं। ये सभी मूल रूप से झारखंड के पलामू के थाना हुसैनाबाद के जपला कचरा गांव के रहने वाले थे।
 

घायलों में सूरज पुत्र उपेंद्र बैठा (16) निवासी जेजे कॉलोनी फेस 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली, आयुष पुत्र बिजेंद्र बैठा (08) निवासी जेजे कॉलोनी फेस 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली, आर्यन पुत्र बिजेंद्र बैठा (10) निवासी जेजे कॉलोनी फेस 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed