फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   road accident

दो वाहनों की भिड़ंत में एक की मौत

Tue, 25 Jun 2019 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
road accident
दो वाहनों की भिड़ंत में एक की मौत
विज्ञापन

नूंह। सोहना-फिरोजपुर झिरका मार्ग पर गांव खेड़ला के नजदीक कार और पिकअप की भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाबूलाल (76) पुत्र नन्याराम निवासी वार्ड नंबर 31 नियर रेलवे स्टेशन राजेंद्र पार्क गुरुग्राम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह की है। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं घायल की पहचान राजू (42) पुत्र मोहनलाल के रूप में हुई है। हालांकि दोनों गाड़ियों में कई लोग सवार थे, लेकिन अन्य लोग दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। इस दुर्घटना से सोहना-फिरोजपुर झिरका मार्ग पर काफी समय तक जाम की स्थिति बनी रही। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को बाबूलाल राजस्थान के अलवर जिले के अपने पैतृक गांव बोलखेड़ा जा रहे थे, लेकिन जब वह खेड़ला गांव के समीप पहुंचे तो सामने से आ रही एक पिकअप ने उनकी कार में टक्कर मार दी। वहीं वारदात को अंजाम देकर पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को नलहड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान बाबूलाल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed