{"_id":"68cabef28c731d3632072f8e","slug":"road-accident-grnoida-news-c-23-1-lko1064-75446-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हादसे में किशोर की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हादसे में किशोर की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
-ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर, बुलंदशहर से पलवल जा रहे थे कार सवार
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस (केजीपी) पर आगे चल रही एक गाड़ी को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी में सवार एक किशोर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां किशोर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ बुधवार को केस दर्ज कर किया है।
बुलंदशहर जिले के नरोरा निवासी प्रकाशो देवी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका बेटा विकास (17) 13 सितंबर को कार में सवार होकर हरियाणा के पलवल जा रहा था। कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक्सप्रेसवे पर पीछे से गाड़ी को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में उनका बेटा और गाड़ी में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।