{"_id":"68b83e5ea72146daa300228c","slug":"road-accident-grnoida-news-c-23-1-lko1064-73865-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यमुना का बढ़ा हुआ जलस्तर देखने गए युवक को ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यमुना का बढ़ा हुआ जलस्तर देखने गए युवक को ट्रक ने कुचला, मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। कोतवाली क्षेत्र के अट्टा फतेहपुर गांव निवासी एक युवक की बुधवार को मौत हो गई। उसके गांव के पास से यमुना नदी का बांध है। साथ ही ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे भी निकल रहा है। यमुना का बढ़ा हुआ जलस्तर देखने के लिये ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर युवक अन्य लोगों के साथ पहुंचा था, जहां ट्रक की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शहजाद 22 पुत्र शमशेर के रूप में हुई है।
मंगलवार की रात से ही यमुना का जल स्तर बढ़ने के कारण पानी बांध तक पहुंच गया। यमुना का बढ़ा हुआ जल स्तर देखने के लिए शहजाद अन्य ग्रामीणों के साथ एक्सप्रेसवे पर गया था। इसी दौरान पलवल की तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।