{"_id":"68b6fa3305c4d597b60b8e80","slug":"road-accident-grnoida-news-c-23-1-lko1064-73794-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हादसे में मशीन ऑपरेटर की मौत, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हादसे में मशीन ऑपरेटर की मौत, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में हुए एक सड़क हादसे में मशीन ऑपरेटर की मौत हो गई। बिसरख कोतवाली पुलिस ने मृतक के पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। मूलरूप से हापुड़ के गढ़ मुक्तेश्वर निवासी ममता ने बताया कि पति कुंवरपाल सिंह (43) ओम सर्किट बोर्ड प्राइवेट लिमिटेड में मशीन ऑपरेटर थे। वह 2 अगस्त की सुबह घर से फैक्टरी जा रहे थे। इस दौरान डीएस स्पाइसको कंपनी प्लॉट नंबर-117 के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल कुंवरपाल को न्यूमेड अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत नाजुक होने पर उन्हें कैलाश अस्पताल सेक्टर-71 नोएडा रेफर किया गया। यहां डॉक्टरों ने ब्रेन को डेड बताया। इसके बाद परिजन उन्हें मढ़ मुक्तेश्वर स्थित विशाल नर्सिंग होम ले गए। जहां 4 अगस्त को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।