फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   road accident

Noida News: हाइवा की चपेट में आकर कंपनीकर्मी की मौत, दूसरा गंभीर

Tue, 02 Sep 2025 06:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 06:29 PM IST
विज्ञापन
road accident
-यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ हदसा, ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में करते थे काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दनकौर। यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर एक हाइवा गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की इलाज के दौरान ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक के परिजनों ने चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कोतवाली में केस दर्ज कराया है।

रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के रौनिजा गांव निवासी सतपाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका भाई विकास और उसका दोस्त देवदत्त कौशिक ग्रेटर नोएडा स्थित कंपनी में जॉब करते थे। 30 अगस्त की रात दोनों बाइक पर सवार होकर यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड से होते हुए अपने घर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर एक हाइवा चालक ने लापरवाही से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल दोनों को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने विकास को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed