फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   road accident death

Noida News: सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत तीन की मौत

Mon, 01 Dec 2025 09:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 09:23 PM IST
विज्ञापन
road accident death
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। शहर की अलग-अलग जगह पर हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों के परिजनों ने संबंधित कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।बिसरख कोतवाली को दी तहरीर में फर्रुखाबाद निवासी मृतक के भाई प्रदीप राठौर ने बताया कि संजू राठौर रविवार शाम करीब 6 बजे तिगरी गोलचक्कर से चारमूर्ति की ओर ई-रिक्शा लेकर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही कार संख्या के चालक कुलदीप ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में संजू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही उन्हें तत्काल सेक्टर-39 अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।
वहीं बिसरख कोतवाली को दी तहरीर में सेक्टर-41 आगापुर में रहने वाली शंकरी अधिकारी ने बताया कि 23 नवंबर पति राम अधिकारी हनुमान गोलचक्कर से चारमूर्ति की ओर जा रहे थे। पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। छह दिनों तक इलाज चलने के बाद 29 नवंबर को उनकी मृत्यु हो गई। कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि दोनों मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस को दी तहरीर के अनुसार दादरी रेल रोड के पास रहने वाली एकता कुमारी ने बताया कि पिता जगवीर सिंह 27 नवंबर को अपने ऑटो में सवारी लेकर परी चौक से सूरजपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह एलजी गोलचक्कर से आगे रेलवे लाइन ओवरब्रिज के पास पहुंचे। वहां पुआल से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और जगवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी सर्वेश चंद कहना है कि पुलिस मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed