फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rivan and Siddhi are at the top in the race

Noida News: दौड़ में रिवान और सिद्धी अव्वल

Fri, 08 Aug 2025 08:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 08:40 PM IST
विज्ञापन
Rivan and Siddhi are at the top in the race
फोटो ----
विज्ञापन


- विभिन्न आयु वर्गों में विजेता घोषित, बालक व बालिका वर्ग दोनों में दिखाया दम

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिला एथलेटिक्स संघ गौतमबुद्ध नगर की ओर से सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने फिटनेस और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त सचिव अशोक सैनी ने बताया कि अंडर-8 बालक वर्ग में रिवान सैनी और बालिका वर्ग में सिद्धि ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया।
वहीं अंडर-10 बालक वर्ग में पियूष सरकार और बालिका वर्ग में आर्या ने प्रथम पुरस्कार जीता। इसके अलावा अंडर-12 बालक वर्ग में अच्युत शेखर और बालिका वर्ग में विभूति मारवाह ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि अंडर-14 बालक वर्ग में देव राज और बालिका वर्ग में विभूति भट्ट अव्वल रही। अंडर-16 बालक वर्ग में कार्तिक चेची और बालिका वर्ग में साना गुप्ता ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इसी तरह अंडर-18 बालक वर्ग में यश चौधरी और बालिका वर्ग में माही वैष्णव ने प्रथम पुरस्कार जीता। अंडर-20 बालक वर्ग में बादल ने दमदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में दिव्या ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


जिला एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों ने विजेताओं को बधाई दी है। पदाधिकारियों के मुताबिक इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का विकास करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed