फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rising Player: Sarvam aims to bring glory to the country by winning the World Cup.

उभरते खिलाड़ी : विश्व कप जीतकर देश का नाम रोशन करना चाहते हैं सरवम

Sun, 21 Jun 2026 06:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
Rising Player: Sarvam aims to bring glory to the country by winning the World Cup.
सेक्टर-1 निवासी 15 वर्षीय सरवम सिंह क्रिकेट की दुनिया में अपनी प्रतिभा का दम दिखा रहे हैं। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में कक्षा-10 के छात्र सरवम ने कम उम्र में ही कई प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन कर अपनी अलग पहचान बनाई है। मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण के कारण वह लगातार आगे बढ़ रहे हैं। सरवम पिछले चार वर्षों से क्रिकेट खेल रहे हैं और नियमित रूप से अभ्यास कर अपने खेल को निखार रहे हैं। वह रोजाना करीब दो घंटे मैदान पर पसीना बहाते हैं। उनके कोच मुकुल बनेशी उन्हें क्रिकेट की बारीकियां सिखा रहे हैं। कोच का कहना है कि सरवम मेहनती खिलाड़ी हैं और लगातार अपने प्रदर्शन में सुधार कर रहे हैं। सरवम के पिता ब्रिज पाल सिंह बताते हैं कि बेटे की उपलब्धियां पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय हैं। सरवम का सपना भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनकर देश को विश्व कप जिताना है। उनका मानना है कि कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। वह भविष्य में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश का नाम रोशन करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed