फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rising Athlete: Vaishnavi dreams of flying the Tricolour high on the Asian stage.

उभरते खिलाड़ी : एशियाई मंच पर तिरंगा लहराने का सपना देख रहीं वैष्णवी

Sun, 05 Jul 2026 09:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
Rising Athlete: Vaishnavi dreams of flying the Tricolour high on the Asian stage.
उभरते खिलाड़ी वैष्णवी शर्मा ।
सेक्टर-12 निवासी 14 वर्षीय वैष्णवी शर्मा कराटे में अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर नई पहचान बना रही हैं। सेक्टर-24 स्थित केंद्रीय विद्यालय की कक्षा-10 की छात्रा वैष्णवी पिछले छह वर्षों से नोएडा स्टेडियम स्थित थापा कराटे ट्रेनिंग सेंटर में कोच कमल थापा के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रही हैं। वैष्णवी ने वर्ष 2024 में दिल्ली में आयोजित सब-जूनियर राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके बाद वर्ष 2025 और 2026 में लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा कई ओपन और इंटर एकेडमी प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदर्शन किया है। वह प्रतिदिन दो से तीन घंटे कठिन अभ्यास करती हैं और अपनी तकनीक, फिटनेस तथा आत्मविश्वास को लगातार बेहतर बनाने में जुटी रहती हैं। मां निशा शर्मा रोज उन्हें स्टेडियम लेकर जाती हैं और उनकी हर जरूरत का ध्यान रखती हैं, जबकि पिता तेजराम शर्मा डाइट, प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं संभालते हैं।
विज्ञापन

वैष्णवी का लक्ष्य एशियाई और अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण पदक जीतना है। उनका मानना है कि अनुशासन, निरंतर अभ्यास और परिवार के सहयोग से हर सपना साकार किया जा सकता है। वह अब देश के लिए तिरंगा लहराकर अपने माता-पिता, कोच और जिले का नाम रोशन करने का सपना लेकर लगातार मेहनत कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed