{"_id":"6a490c34701d513636021022","slug":"rising-athlete-ankur-dreams-of-bringing-glory-to-the-country-in-taekwondo-noida-news-c-23-1-lko1064-99248-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"उभरते खिलाड़ी : ताइक्वांडो में देश का नाम रोशन करने का सपना देख रहे अंकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उभरते खिलाड़ी : ताइक्वांडो में देश का नाम रोशन करने का सपना देख रहे अंकुर
कुलीपुरा गांव के रहने वाले 12 वर्षीय ताइक्वांडो खिलाड़ी अंकुर मेहरा अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर खेल जगत में पहचान बना रहे हैं। सीएचएचसी हायर सेकेंडरी स्कूल, सलेमपुर गुर्जर में कक्षा नौ के छात्र अंकुर पिछले कई वर्षों से पीडी ताइक्वांडो अकादमी में कोच विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं। वह अपने कोच को ही अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा मानते हैं। रोजाना कठिन अभ्यास के साथ फिटनेस, तकनीक और अनुशासन पर विशेष ध्यान देते हैं। अंकुर अब तक जिला और प्रदेश स्तरीय कई ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। उनका कहना है कि उनका सपना अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के लिए पदक जीतकर देश और जिले का नाम रोशन करना है। उनके पिता विनोद मेहरा पेशे से ड्राइवर हैं, जबकि माता बबली गृहिणी हैं। परिवार आर्थिक और मानसिक रूप से हर कदम पर उनका साथ दे रहा है। अंकुर का मानना है कि लगातार मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।