{"_id":"6509ec194f73bbf5d603f474","slug":"riders-and-officials-including-champion-marc-marquez-stuck-due-to-not-getting-visa-grnoida-news-c-23-1-gnd1003-17567-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: संशोधित<bha>--<\/bha>2\nवीजा नहीं मिलने से चैंपियन मार्क मार्केज समेत राइडर और अधिकारी अटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: संशोधित<bha>--</bha>2 वीजा नहीं मिलने से चैंपियन मार्क मार्केज समेत राइडर और अधिकारी अटके
विज्ञापन
संशोधित-- 2
वीजा नहीं मिलने से चैंपियन मार्क मार्केज समेत राइडर और अधिकारी अटके
-1800 वीजा जारी होने थे, तकनीकी दिक्कत के चलते नहीं मिल पाए 600 वीजा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मोटो जीपी रेस की शुरुआत से महज दो दिन पहले बड़ी अड़चन आ गई है। वीजा नहीं मिलने के कारण छह बार के चैंपियन मार्क मार्केज समेत कई राइडर्स और टीम के अधिकारी वीजा अभी भारत नहीं पहुंच पाए हैं। बताया गया है कि तकनीकी दिक्कत के कारण 1800 लोगों में से 600 को वीजा नहीं मिल पाया है।
रेप्सोल होंडा टीम ने पुष्टि की है कि उसके राइडर्स मार्क मार्केज और जोन मीर के भारत आगमन में वीजा नहीं मिलने से देरी हो रही है। आज यानी बुधवार को स्पेनिश राइडर मार्क मार्केज और जोन मीर को दिल्ली स्थित एक कार्यक्रम में हिस्सा भी लेना था। लेकिन पहुंच नहीं पाने के कारण उनका यह दौरा रद्द हो गया है।भारत मोटो जीपी के आयोजक डोर्ना स्पोर्ट्स और फेयरस्ट्रीट स्पोर्ट्स की ओर से टीमों के राइडर्स, अधिकारियों, कर्मियों समेत करीब 1800 लोगों के वीजा का आवेदन किया गया था। बताया गया है कि करीब 600 वीजा किसी तकनीकी दिक्कत के चलते नहीं मिल पाए हैं। डोर्ना स्पोर्ट्स और स्थानीय प्रेरक फेयरस्ट्रीट स्पोर्ट्स की ओर से बताया गया कि मंगलवार तक उचित दस्तावेजों की कमी वाले लोगों को छोड़कर लगभग 500 वीजा जारी कर दिए गए हैं। वीजा के लिए 5 सितंबर को आवेदन किया गया था, लेकिन ट्रैवल एजेंसी की ओर से तकनीकी खराबी के कारण देरी हुई। कुछ लोग बचे हैं जिन्होंने फॉर्म ठीक से नहीं भरा है। हालांकि, होंडा टीम के अधिकांश अधिकारी और राइडर्स पहले से ही यहां मौजूद हैं।