{"_id":"68eaa8b81aafd74f360fdafb","slug":"rickshaws-reaching-the-market-during-no-entry-time-causing-problems-due-to-traffic-jam-na-news-c-244-1-pnp1001-145332-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नो एंट्री के समय बाजार में पहुंच रहे रिक्शा, जाम से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नो एंट्री के समय बाजार में पहुंच रहे रिक्शा, जाम से परेशानी
Sun, 12 Oct 2025 12:28 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
बाजारों में घूम रही ई-रिक्शा। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। पुलिस ने इंसार समेत शहर के बाजार में नो एंट्री और कमांडो तैनात कर सुरक्षा और व्यवस्था की है लेकिन बाजार में नो एंट्री के समय रिक्शा और ई-रिक्शा पहुंच रहे हैं। वहीं पुलिसकर्मियों के न होने से फिर से बाजार में जाम की स्थिति पैदा होने लगी है। रविवार को खरीदारी बढ़ने पर बाजार में फिर से मुश्किल बढ़ सकती है। दुकानदारों ने भी पुलिस की अनदेखी पर चिंता जाहिर की है।
पुलिस ने इंसार बाजार समेत इसके साथ लगते बाजार में सुबह 10 से रात आठ बजे तक नो एंट्री लागू की है। वहीं अमर भवन चौक बाजार को वन वे किया था। शनिवार को इंसार बाजार समेत आसपास के बाजार में रिक्शा और ई-रिक्शा दाखिल होने पर कई बार जाम की स्थिति बनी रही। वहीं अमर भवन बाजार में नगर निगम कर्मचारी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर कूड़ा उठान के लिए चले गए। ऐसे में बाजार में दोपहर के समय जाम की स्थिति बनी रही और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
पुलिस के दावों की निकली हवा
अहर निवासी रविश और संजना ने बताया कि वे शनिवार को बाजार में खरीदारी करने आए थे। इंसार बाजार में सुरक्षा के नाम पर बैरिकेड ही नजर आए। इसके अलावा अंदर कोई खास व्यवस्था नहीं थी। पुलिस के दावे एक दिन तक रहे। इसमें कमांडो भी तैनात कर दिए और डीसी व एसपी ने भी राइडर पर मौका मुआयना कर लिया। अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद बाजार में सुधार करने की बात कही थी। दो दिन बाद किसी प्रकार का सुधार नजर नहीं आया। बाजार में मोटरसाइकिल खड़ी होने से जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
लोगों की सुरक्षा और सुविधा के लिए बाजार में नो एंट्री और वन-वे लागू किया गया है। लोगों को इसमें सहयोग करना चाहिए। पुलिस के स्तर पर बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। बाजार में सुरक्षा और बढ़ाई जाएगी।
- सुरेश कुमार, डीएसपी यातायात