{"_id":"646bbf7b21465bcab80564d4","slug":"revised-model-layout-plan-of-sports-city-project-being-prepared-noida-news-c-1-gnd1002-557472-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: संशोधित-स्पोट्र्स सिटी परियोजना का तैयार हो रहा मॉडल लेआउट प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: संशोधित-स्पोट्र्स सिटी परियोजना का तैयार हो रहा मॉडल लेआउट प्लान
विज्ञापन
स्पाेर्ट्स सिटी परियोजना का तैयार हो रहा मॉडल लेआउट प्लान
सेक्टर-150 के स्पाेर्ट्स सिटी के मॉडल ले आउट प्लान बनाने से हुई शुरुआत
सलाहकार एजेंसी दो प्रयासों में नहीं बना पाई मॉडल लेआउट, तीसरी बार भेजेगी फाइल
15 हजार फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री फंसी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा की स्पाेर्ट्स सिटी परियोजना का मॉडल लेआउट प्लान तैयार कराया जा रहा है। इसके लिए सेक्टर-150 की स्पाेर्ट्स सिटी परियोजना को चुना गया है। इसी आधार पर प्राधिकरण दूसरी स्पोर्ट्स सिटी परियोजनाओं भी लेआउट प्लान तैयार कराएगा। प्राधिकरण की ओर से चयनित सलाहकार एजेंसी इसका काम कर रही है, हालांकि दो प्रयासों में भी यह लेआउट प्लान अंतिम तौर पर नहीं बनाया जा सका है। अब एजेंसी को तीसरी बार इस पर काम करते हुए प्लान जमा करने को कहा गया है।
इस बाबत सलाहकार एजेंसी स्काईलाइन ने सोमवार को सीईओ के सामने सेक्टर-150 के स्पाेर्ट्स सिटी का मॉडल लेआउट प्लान पेश किया, लेकिन खामियां मिलने पर इसे खारिज कर फिर से बनाकर लाने को कहा गया है। सलाहकार एजेंसी के प्लान को दूसरी बार खारिज किया गया है। वहीं, शासन की ओर से प्राधिकरण को कई बार चिट्ठी देकर प्रस्ताव भेजने का दबाव है।
-- -
प्लान में यह होगा शामिल
भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की ओर से स्पाेर्ट्स सिटी के मामले में कई आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। लिहाजा अब जो मॉडल लेआउट प्लान बनाया जा रहा है, उसमें इन आपत्तियों को ध्यान मेंं रखने की सलाह दी गई है। कैग की आपत्तियों में बिल्डरों पर खेल सुविधाओं को मुहैया कराए बगैर आवासीय इमारतें तैयार करने का जिक्र है। प्लान में इस बार खेल सुविधाओं को जगह दी जाएगी। परियोजना के नियम के मुताबिक कुल जमीन के 70 प्रतिशत में खेल सुविधाओं का होना जरूरी है। अभी वहां कितना निर्माण हुआ है और कितना निर्माण करना होगा। इसकी पूरी जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
बिल्डरों से भी सुझाव लेगा प्राधिकरण
मॉडल प्लान तैयार होने के बाद इसे बिल्डरों को भेजा जाएगा। बिल्डर इस पर अपने सुझाव देंगे। सुझाव में यह बताना होगा कि इस प्लान को ध्यान में रखते हुए बिल्डर आगे काम कर पाएंगे या नहीं। बिल्डरों के जवाब पर स्पाेर्ट्स सिटी परियोजना का भविष्य तय होगा।
बोर्ड में जाएगा प्रस्ताव, शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट
स्पाेर्ट्स सिटी परियोजना का मॉडल प्लान तैयार होने के बाद प्राधिकरण और बिल्डरों के स्तर पर मंजूर होने के बाद प्रस्ताव बोर्ड में रखा जाएगा। बोर्ड में अनुमोदन के बाद इसे शासन को भेजा जाएगा। शासन से मंजूरी के बाद इस पर आगे काम शुरू हो पाएगा।
सवालों के घेरे में पूरा प्रोजेक्ट
स्पाेर्ट्स सिटी परियोजना में शुरुआत के चार परियोजनाओं को तोड़कर 45 परियोजनाएं कर दी गई। यहां 70 प्रतिशत भूभाग पर खेलों की सुविधा विकसित होनी थी। वहीं, ग्रुप हाउसिंग और कॉमर्शियल निर्माण भी करना था। वर्तमान में 32 हजार यूनिट फ्लैट और दुकानों में कुछ बनी हैं और कुछ अधूरी हैं। इनमें से करीब 15 हजार फ्लैट और दो हजार दुकानों में निवेश किया जा चुका है। करीब 10 से 15 हजार फ्लैटों में लोग रह रहे हैं, जिनकी रजिस्ट्री नहीं हुई है।
स्पाेर्ट्स सिटी फैक्ट फाइल
प्राधिकरण ने 2010-11 में सेक्टर-78, 79, 101 और 150 के अलावा वर्ष 2014-15 में सेक्टर-150 व वर्ष 2015-16 में सेक्टर-152 में स्पाेर्ट्स सिटी की योजना निकाली थी। सेक्टर-78, 79 व 101 में थ्री सी ग्रीन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड को 7.27 लाख वर्गमीटर, सेक्टर-150 में लॉजिक्स इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड को आठ लाख वर्गमीटर, सेक्टर-150 में थ्री सी ग्रीन डेवलपर्स स्पाेर्ट्स
सिटी प्राइवेट लिमिटेड को 12 लाख वर्गमीटर और सेक्टर-152 में एटीएस होम्स प्राइवेट लिमिटेड को 5 लाख वर्गमीटर जमीन का आवंटन किया गया।
-- -
सलाहकार एजेंसी से सेक्टर-150 की स्पाेर्ट्स सिटी परियोजना का मॉडल लेआउट प्लान तैयार कराया जा रहा है। इसी आधार पर दूसरी स्पोर्ट्स सिटी परियोजनाओं का भी प्लान तैयार कराया जाएगा। फिर बिल्डरों से सुझाव लेने के बाद इसे बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड से अनुमोदन के बाद इसे शासन को भेजा जाएगा। - रितु माहेश्वरी, सीईओ, नोएडा प्राधिकरण