फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Result of 44 students stuck, university did not correct subject codes

Noida News: 44 छात्रों का रिजल्ट अटका, विश्वविद्यालय ने सब्जेक्ट कोड नहीं किए ठीक

Mon, 30 Sep 2024 06:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 06:25 PM IST
विज्ञापन
Result of 44 students stuck, university did not correct subject codes
44 छात्रों का रिजल्ट अटका, विश्वविद्यालय ने सब्जेक्ट कोड नहीं किए ठीक
विज्ञापन

- सबसे ज्यादा बीकॉम के छात्र, रिजल्ट ठीक कराने के लिए रोज काट रहे चक्कर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। वेबसाइट पर सब्जेक्ट कोड गलत अपलोड होने से सेक्टर- 39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रथम वर्ष के 44 छात्रों का रिजल्ट अटक गया है। कॉलेज की ओर से विश्वविद्यालय को पत्र के माध्यम से सब्जेक्ट कोड ठीक करने की अपील की गई है, लेकिन पिछले छह महीने से सब्जेक्ट कोड ठीक नहीं हो पाए हैं। इससे पहले थर्ड ईयर के छात्रों का रिजल्ट अटक गया था। कॉलेज प्रबंधक का कहना है कि विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया है कि सॉफ्टवेयर की गलती से सब्जेक्ट कोड बदल गए हैं।
44 छात्रों में से 23 छात्र सिर्फ बीकॉम और अन्य छात्र अलग-अलग संकाय के हैं। इन छात्रों का प्रथम वर्ष के पहले सेमेस्टर का रिजल्ट रुका है। दूसरा सेमेस्टर भी खत्म हो गया है। अब द्वितीय वर्ष के प्रथम सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहे हैं। लेकिन अभी तक रिजल्ट जारी नहीं हो पाया। छह महीने पहले रिजल्ट जारी होने के बाद से ही कॉलेज की ओर से विश्वविद्यालय को पत्रचार के माध्यम से सब्जेक्ट कोड ठीक करने के लिए निवेदन किया गया था। छात्र लगातार कॉलेज प्रबंधकों से सब्जेक्ट कोड ठीक करने की अपील भी कर रहे हैं। कई छात्र विश्वविद्यालय के चक्कर तक काट चुके हैं।
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधकों का कहना है कि तृतीय वर्ष के कई छात्रों का भी सब्जेक्ट कोड गलत होने की वजह से रिजल्ट अटक गया था। हालांकि अब इनका तो सब्जेक्ट कोड ठीक करके रिजल्ट जारी कर दिया गया है, लेकिन प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर के छात्रों का अभी तक रिजल्ट अटका है। इसको ठीक कराने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम वर्ष के 44 छात्रों का रिजल्ट अटका हुआ है। इसको लेकर विश्वविद्यालय से संपर्क किया गया था। सॉफ्टवेयर की गलती की वजह से 1038 कोड को बदल दिया गया है। उम्मीद है जल्द सब्जेक्ट कोड ठीक कर लिए जाएंगे।
डॉ आर के गुप्ता, प्राचार्य, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed