{"_id":"68ee9ef4c8d6de184e0930d4","slug":"responsible-people-woke-upcleaning-started-in-the-village-na-news-c-227-1-sgkp1033-146481-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जागे जिम्मेदार...गांव में शुरू हुई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जागे जिम्मेदार...गांव में शुरू हुई सफाई
Wed, 15 Oct 2025 12:35 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
जोगिया। खबर प्रकाशित होते ही जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के देवरा बाजार गांव में सफाई शुरू हो गई। एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार सिंह ने मंगलवार को गांव में जाकर निरीक्षण किया और नालियों की सफाई कराई। इससे ग्रामीणों को जलभराव से निजात मिल गई।
ग्राम पंचायत देवरा बाजार में महीनों से सफाई न होने से नालियां गंदगी से पटकर चोक हो गईं थीं। इससे नाली चोक हो गई थी और जाम होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी नाली से बह नहीं पाता था।
यह समस्या अमर उजाला ने 14 अक्तूबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद अधिकारियों ने कर्मचारियों को लगाकर नालियों की सफाई शुरू कराई। इससे नाली की सफाई कराई गई और लोगों ने राहत महसूस की है। एडीओ पंचायत जोगिया प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि रोस्टर के हिसाब से हर ग्राम पंचायत में सफाईकर्मी की ड्यूटी लगाई गई है।